मृतका स्वाती जाटव के परिजनों ने कपड़ों से की पहचान।
शिवपुरी के अमोला थाना क्षेत्र में सिंध नदी से मिले प्रेमी युगल के मामले में युवती की पहचान हो गई है। उत्तर प्रदेश के अमरोहा की 18 साल की स्वाती जाटव और झांसी के अमन प्रजापति ने 22 अगस्त को आत्महत्या कर ली थी।
.
स्वाती 18 अगस्त को घर से एसआई का ऑनलाइन फॉर्म भरने के बहाने निकली थी। अगले दिन परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। अमन और स्वाती झांसी से बाइक पर अमोला पहुंचे। यहां पुल के पास बाइक खड़ी कर दोनों ने नदी में छलांग लगा दी।
युवती के परिजनों ने कपड़ों और सामान से उसकी पहचान की नदी से मिले शवों के पैर दुपट्टे से बंधे हुए थे। युवक की पहचान तुरंत हो गई, लेकिन युवती की शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने मर्ग कायम कर युवती का शव दफना दिया। कॉल डिटेल से मिले सुराग के आधार पर 4 सितंबर को युवती के परिजनों ने कपड़ों और सामान से उसकी पहचान की।
अमन जयपुर में नौकरी करता था और स्वाती पढ़ाई कर रही थी सोशल मीडिया पर दोनों की मुलाकात हुई थी। अमन जयपुर में नौकरी करता था और स्वाती पढ़ाई कर रही थी। दोनों एक-दूसरे से प्यार करते थे। हाल ही में अमन के परिजनों ने उसकी शादी भोपाल की एक युवती से तय कर दी थी। इसी कारण दोनों ने आत्महत्या का कदम उठाया।