शॉकिंग हार के बाद पाकिस्तान ने कमजोर टीम को रौंदा, फाइनल में बनाई जगह, इस देश से होगा मुकाबला

शॉकिंग हार के बाद पाकिस्तान ने कमजोर टीम को रौंदा, फाइनल में बनाई जगह, इस देश से होगा मुकाबला


Pakistan Cricket Team: अफगानिस्तान से मिली पिछली हार से उबरते हुए पाकिस्तान ने ट्राई-सीरीज के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. उसने बुधवार को शारजाह में अपेक्षाकृत कमजोर संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की टीम को हराया.  पाकिस्तान 31 रनों से इस मैच को जीतकर खिताबी मुकाबले में पहु्ंचने में सफल रहा. वहां उसका मुकाबला अफगानिस्तान से होगा. यूएई की हार के बाद राशिद खान की कप्तानी वाली अफगान टीम फाइनल में पहुंच में पहुंच गई.

फखर ने बचाई पाकिस्तान की लाज

पाकिस्तान की इस जीत के हीरो अनुभवी बल्लेबाज फखर जमान और स्पिनर अबरार अहमद रहे. फखर पाकिस्तान की पारी के स्टार रहे और 44 गेंदों में 77 रन बनाकर नाबाद रहे. उन्होंने सिर्फ 34 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया, जिसमें 10 चौके और दो छक्के शामिल थे. कप्तान सलमान आगा (7) और मोहम्मद हारिस (14) जल्दी आउट हो गए, लेकिन फखर ने एक छोर को संभाले रखा. उन्हें मोहम्मद नवाज का अच्छा साथ मिला, जिन्होंने 27 गेंदों में 37 रन बनाए. इन दोनों की 91 रनों की साझेदारी की बदौलत पाकिस्तान ने 20 ओवरों में 171/5 का स्कोर बनाया. यूएई के लिए हैदर अली ने सबसे अच्छी गेंदबाजी की. उन्होंने 17 रन देकर देकर 2 विकेट अपने नाम किए.

Add Zee News as a Preferred Source


ये भी पढ़ें: एक या दो नहीं…9 महीने में पूरे 21 खिलाड़ियों ने लिया संन्यास, लिस्ट में एक से बढ़कर एक धुरंधर

अलीशान शरीफ का अकेला संघर्ष

172 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए यूएई को अलीशान शरीफ पर उम्मीद थी और उन्होंने निराश नहीं किया. इस ओपनर ने 51 गेंदों में 68 रन बनाए, जिसमें चार चौके और चार छक्के शामिल थे. हालांकि, उन्हें बाकी बल्लेबाजों का साथ नहीं मिला. कप्तान मुहम्मद वसीम 19 रन बनाकर आउट हो गए, जिनका विकेट अबरार अहमद ने लिया. अबरार ने अपनी बेहतरीन गेंदबाजी से मैच का रुख पलटा. 

ये भी पढ़ें: ICC टेस्ट रैंकिंग के ऑलटाइम टॉप-10 बॉलर…नंबर-1 पर अनजान क्रिकेटर, लिस्ट में कपिल देव-बुमराह नहीं

गेंदबाजों ने दिलाई पाकिस्तान को जीत

लेग स्पिनर अबरार ने अपने चार ओवरों में सिर्फ 9 रन देकर 4 विकेट लिए, जिसमें वसीम के अलावा आसिफ खान, राहुल चोपड़ा और हर्षित कौशिक के विकेट शामिल थे. शाहीन शाह अफरीदी (1/23) ने भी पाकिस्तान को शुरुआती सफलता दिलाई, जबकि नवाज ने भी एक विकेट लिया. अलीशान के संघर्ष के बावजूद यूएई 20 ओवरों में 140/7 ही बना सका और लक्ष्य से बहुत पीछे रह गया.



Source link