24 मैच, 33 विकेट और 603 रन… दमदार प्रदर्शन से खूंखार ऑलराउंडर की टी20 टीम में वापसी, ये खिलाड़ी स्क्वाड से बाहर

24 मैच, 33 विकेट और 603 रन… दमदार प्रदर्शन से खूंखार ऑलराउंडर की टी20 टीम में वापसी, ये खिलाड़ी स्क्वाड से बाहर


इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज में रोमांच का ट्रिपल डोज देखने को मिला. अब तैयारी टी20 सीरीज की है. इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने टी20 सीरीज के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. इस स्क्वाड में 7 महीने से बाहर चल रहे एक धांसू ऑलराउंडर की एंट्री हुई है. जिसने हाल में अपने हरफनमौला प्रदर्शन से सभी का दिल जीता था. इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ ही नहीं बल्कि आयरलैंड के खिलाफ सीरीज के लिए भी टीम की घोषणा कर दी है. 

इस ऑलराउंडर को मिली एंट्री

द हंड्रेड में शानदार प्रदर्शन करने वाले ऑलराउंडर सैम करन की इंग्लैंड टी20 टीम में वापसी हो गई है. वह पिछले 10 महीने से टीम से बाहर थे. उन्हें दक्षिण अफ्रीका और आयरलैंड के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया है. सैम करन 2025 में इंग्लैंड के लिए किसी भी फॉर्मेट में नहीं खेले हैं. उनका ‘टी20 ब्लास्ट’ और ‘द हंड्रेड’ में शानदार प्रदर्शन रहा है. 24 मैचों में 603 रन बनाने के अलावा उन्होंने 33 विकेट झटके थे. 

Add Zee News as a Preferred Source


बैटिंग और बॉलिंग दोनों में धमाल

सैम करन की बैटिंग और बॉलिंग दोनों ही दमदार दिखी है. इंग्लैंड ने सलामी बल्लेबाज बेन डकेट को आराम दे दिया है. डकेट लंबे समय से निराशाजनक फॉर्म से गुजर रहे हैं. हाल के दिनों में तीनों ही फॉर्मेट खेल रहे डकेट ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जारी वनडे सीरीज के पहले मैच में 5 और दूसरे मैच में 33 गेंद पर 14 रन बनाए थे. डकेट की खराब फॉर्म का आलम यह है कि ‘द हंड्रेड’ की 10 पारियों में महज एक बार 20 से उपर का स्कोर कर सके. इंग्लैंड ने मैथ्यू पॉट्स को भी आयरलैंड टी20 सीरीज से भी बाहर कर दिया है.

ये भी पढ़ें.. W, W, W, W, W, W… T20I के इतिहास में इकलौते विकेटकीपर का असंभव रिकॉर्ड, प्रेशर से कांप रहे थे बल्लेबाज

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम :

हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर, ब्रायडन कार्स, सैम करन, लियाम डॉसन, विल जैक्स, साकिब महमूद, जेमी ओवरटन, आदिल राशिद, फिल साल्ट, जेमी स्मिथ, ल्यूक वुड.

आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम :

जैकब बेथेल (कप्तान), रेहान अहमद, सन्नी बेकर, टॉम बैंटन, जोस बटलर, जॉर्डन कॉक्स, सैम करन, लियाम डॉसन, टॉम हार्टले, विल जैक्स, साकिब महमूद, जेमी ओवरटन, आदिल राशिद, फिल साल्ट, ल्यूक वुड.



Source link