400 करोड़… महंगी हुई टीम इंडिया की स्पॉन्सरशिप, एक मैच से करोड़ों पाएगा BCCI

400 करोड़… महंगी हुई टीम इंडिया की स्पॉन्सरशिप, एक मैच से करोड़ों पाएगा BCCI


Last Updated:

Team India jersey sponsorship new rates: भारतीय क्रिकेट टीम के नए स्पॉन्सर को अब ज्यादा पैसे चुकाने होंगे, ये खबर जैसे ही बाहर आई, चारों ओर हल्ला मचा हुआ है. नई दरें आईसीसी और एसीसी के टूर्नामेंट पर लागू होंगी….और पढ़ें

400 करोड़... महंगी हुई टीम इंडिया की स्पॉन्सरशिप, एक मैच से करोड़ों पाएगा BCCIटीम इंडिया की जर्सी स्पॉन्सरशिप
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी में अब अपना नाम छपवाना और महंगा हो जाएगा. बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) ने द्विपक्षीय श्रृंखला के लिए अब रेट्स बढ़ाकर प्रति मैच 3.5 करोड़ रुपये और बहुपक्षीय टूर्नामेंट में प्रति मैच 1.5 करोड़ रुपये कर दिए हैं.

पहले स्पॉन्सर एक मैच के कितने पैसे देते थे?
पहले द्विपक्षीय मैच के लिए 3.17 करोड़ रुपये और बहुपक्षीय मैच के लिए 1.12 करोड़ रुपये का पेयमेंट किया जाता था. यह बदलाव ऑनलाइन गेमिंग अधिनियम, 2025 के आने के बाद ‘ड्रीम11’ के जर्सी स्पॉन्सर से हटने के बाद हुआ है.

BCCI को होगी 400 करोड़ से ज्यादा की कमाई
बीसीसीआई को हालांकि 400 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई होने का अनुमान है. बोली के परिणाम के आधार पर अंतिम आंकड़ा अधिक भी हो सकता है. नई दरें आगामी एशिया कप के बाद से प्रभावी होंगी. बीसीसीआई संभावित रूप से प्रति मैच 400 करोड़ रुपये से ज्यादा कमा सकता है. अंतिम आंकड़ा हालांकि बोली के परिणाम के आधार पर अधिक हो सकता है.

ये कंपनियां नहीं बन सकती टीम इंडिया की स्पॉन्सर
ड्रीम11 के हटने के बाद भारतीय टीम के मुख्य प्रायोजक अधिकारों के लिए बीसीसीआई ने मंगलवार को बोलियां आमंत्रित कीं. बीसीसीआई की एक विज्ञप्ति में कहा गया, ‘बोली लगाने वाले (जिसमें उसके समूह की कोई भी कंपनी शामिल है) को भारत में या दुनिया में कहीं भी ऑनलाइन मनी गेमिंग, सट्टेबाजी या जुआ या इसी तरह की सेवाओं में संलग्न नहीं होना चाहिए, भारत में किसी भी व्यक्ति को कोई ऑनलाइन मनी गेमिंग, सट्टेबाजी या जुआ या इसी तरह की सेवाएं प्रदान नहीं करनी चाहिए  और भारत में सट्टेबाजी या जुए में संलग्न किसी भी व्यक्ति में कोई निवेश या स्वामित्व हित नहीं होना चाहिए.

बिना स्पॉन्सर के एशिया कप खेलेगी टीम इंडिया
भारतीय टीम यूएई में नौ सितंबर से शुरू होने वाले एशिया कप में बिना किसी मुख्य प्रायोजक के खेलेगी, क्योंकि बोर्ड ने बोली जमा करने की आखिरी तारीख 16 सितंबर तय की है.

Anshul Talmale

फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया…और पढ़ें

फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया… और पढ़ें

homecricket

400 करोड़… महंगी हुई टीम इंडिया की स्पॉन्सरशिप, एक मैच से करोड़ों पाएगा BCCI



Source link