कराहल में कार पर हमला और लूट की कोशिश: नॉनपुरा घाटी के पास सड़क पर पत्थर रखकर रास्ता रोका, पत्थर-लाठियों से तोड़े शीशे – Sheopur News

कराहल में कार पर हमला और लूट की कोशिश:  नॉनपुरा घाटी के पास सड़क पर पत्थर रखकर रास्ता रोका, पत्थर-लाठियों से तोड़े शीशे – Sheopur News


श्योपुर के कराहल क्षेत्र के ऊपरी खो चौराहे पर शुक्रवार रात पथराव और लूट की कोशिश की गई। देर रात करीब 11 बजे कामिल मोहम्मद अपनी कार से श्योपुर लौट रहे थे, तभी नॉनपुरा घाटी से करीब तीन किलोमीटर आगे ऊपरी खो चौराहे पर अज्ञात बदमाशों ने सड़क पर पेड़ की टहनि

.

ड्राइवर ने वाहन नहीं रोका और तेजी से सीधे कराहल थाने पहुंचकर पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर कराहल थाना प्रभारी यास्मीन खान पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचीं। वहां सड़क पर रखे गए पत्थर और पेड़ की टहनियों को देखा गया। बदमाश पहले से घात लगाकर बैठे थे। राहगीरों को फंसाने का प्रयास कर रहे थे। इस जगह पर यह पांच दिन में दूसरी बार लूट की कोशिश हुई है।

शनिवार को एसपी वीरेंद्र जैन भी मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी यास्मीन खान को आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। एसपी ने स्पष्ट कहा कि वारदात कुछ असामाजिक तत्वों ने की है। इसमें डकैत गैंग की संलिप्तता नहीं है। उन्होंने कहा कि पुलिस पूरी गंभीरता से जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



Source link