टी20 क्रिकेट में पहली बार एक खूंखार बल्लेबाज ने 175 रन की ऐतिहासिक पारी खेलने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया, जिसने पूरी दुनिया के होश उड़ाकर रख दिए. एक टी20 मैच में हर टीम को खेलने के लिए 20 ओवर यानी केवल 120 गेंदें ही मिलती हैं. ऐसे में एक बल्लेबाज का 175 रन बनाना किसी अजूबे से कम नहीं है. दुनिया में एक खूंखार बल्लेबाज ऐसा है, जिसने टी20 क्रिकेट में पहली बार 175 रन की पारी खेलने का असंभव सा वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया. क्रिकेट के मैदान पर इस बल्लेबाज के तूफान में बड़े से बड़े गेंदबाज उड़ते हुए नजर आए.
टी20 क्रिकेट में पहली बार असंभव सा वर्ल्ड रिकॉर्ड
इस बल्लेबाज के चौके और छक्कों की बरसात के सामने मैदान पर फील्डिंग कर रहे विरोधी टीम के खिलाड़ी महज दर्शक बनकर ही रह गए. इस खूंखार बल्लेबाज ने टी20 क्रिकेट में 30 गेंदों में शतक जड़कर महारिकॉर्ड भी बना दिया. यह महान क्रिकेटर कोई और नहीं बल्कि यूनिवर्स बॉस के नाम से मशहूर क्रिस गेल हैं. वेस्टइंडीज के धुरंधर बल्लेबाज क्रिस गेल ने IPL में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए ओपनिंग करते हुए पुणे वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ केवल 66 गेंदों पर 175 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली थी.
टी20 में खूंखार बल्लेबाज की ऐतिहासिक पारी
टी20 क्रिकेट में पहली बार यह असंभव सा वर्ल्ड रिकॉर्ड बन गया. क्रिस गेल ने पुणे वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ 265.15 की स्ट्राइक रेट से बैटिंग करते हुए केवल 66 गेंदों पर 175 रन ठोक डाले. क्रिस गेल ने इस दौरान 13 चौके और 17 छक्के उड़ाए. टी20 क्रिकेट में 175 रन किसी भी बल्लेबाज द्वारा बनाया गया सबसे बड़े व्यक्तिगत स्कोर का वर्ल्ड रिकॉर्ड है. न तो टी20 क्रिकेट और न ही टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में दुनिया का कोई भी बल्लेबाज क्रिस गेल के 175 रन के वर्ल्ड रिकॉर्ड को अभी तक तोड़ पाया है. आने वाले समय में भी शायद दुनिया का कोई भी बल्लेबाज इस वर्ल्ड रिकॉर्ड को नहीं तोड़ पाएगा.
RCB ने खड़ा किया पहाड़ जैसा स्कोर
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने 23 अप्रैल 2013 को पुणे वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ IPL मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट गंवाकर 263 रन का स्कोर बोर्ड पर टांग दिया. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए क्रिस गेल ने ओपनिंग करते हुए सिर्फ 66 गेंदों पर 175 रनों की नाबाद पारी खेली. क्रिस गेल ने 265.15 की स्ट्राइक रेट से बैटिंग करते हुए अपनी पारी में 13 चौके और 17 छक्के लगाए. क्रिस गेल के अलावा तिलकरत्ने दिलशान ने 36 गेंदों पर 33 रनों की पारी खेली. तिलकरत्ने दिलशान ने 5 चौके लगाए. वहीं, एबी डिविलियर्स ने सिर्फ 8 गेंदों पर 31 रन कूट दिए. एबी डिविलियर्स ने 387.50 की स्ट्राइक रेट से बैटिंग करते हुए अपनी पारी में 3 चौके और 3 छक्के लगाए. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की पारी में कुल 21 चौके और 21 छक्के लगे.
130 रन से जीत लिया मैच
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के दिए 264 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए पुणे वॉरियर्स इंडिया की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर महज 133 रन ही बना पाई. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने यह मैच 130 रनों के बड़े अंतर से जीत लिया. बता दें कि टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के धुरंधर बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम पर दर्ज है. क्रिस गेल ने 463 टी20 मैचों में 36.22 की औसत से 14562 रन बनाए हैं, जिसमें 22 शतक और 88 अर्धशतक शामिल हैं.