Last Updated:
श्रेयस अय्यर को आगामी ऑस्ट्रेलिया ए टीम के खिलाफ इंडिया ए टीम का कप्तान बनाया जा सकता है. दाएं हाथ के बल्लेबाज श्रेयस को एशिया कप टीम में नहीं चुना गया है. इस समय वह दलीप ट्रॉफी में खेल रहे हैं. वह पहली पारी म…और पढ़ें
वेबसाइट क्रिकबज के मुताबिक, श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) को ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ बड़ी भूमिका दी जा सकती है. इसमें कप्तानी भी हो सकती है. ऑस्ट्रेलियाई ए टीम अगले सप्ताह भारत के दौरे पर आएगी. दाएं हाथ के बल्लेबाज श्रेयस दलीप ट्रॉफी में वेस्ट जोन की ओर से खेल रहे हैं.सेंट्रल जोन के खिलाफ पहली पारी में वह 25 रन बनाकर आउट हो गए थे.
इंडिया ए बनाम ऑस्ट्रेलिया-ए के बीच सीरीज का पहला चार दिवसीय मैच 16 सितंबर से लखनऊ में होगा. दूसरा मैच 23 सितंबर को उसी मैदान पर शुरू होगा. उसके बाद 30 सितंबर से तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी. वनडे के सभी मैच कानपुर में होंगे. पूरी संभावना है कि सेलेक्टर्स 7 सितंबर के बाद इंडिया ए टीम का चयन करेंगे. चयनकर्ता दलीप ट्रॉफी सेमीफाइनल खत्म होने के बाद और 11 सितंबर को होने वाले फाइनल से पहले टीम की घोषणा कर सकते हैं. श्रेयस का इंडिया ए टीम में चुना जाना तय है.
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें