गणेश विसर्जन के दौरान युवक नदी में डूबा, मौत: झाबुआ में गोताखोरों ने शव निकाला, दो बहनों का इकलौता भाई था – alirajpur News

गणेश विसर्जन के दौरान युवक नदी में डूबा, मौत:  झाबुआ में गोताखोरों ने शव निकाला, दो बहनों का इकलौता भाई था – alirajpur News


मृतक विशाल शर्मा करवड गांव में रहता था।

झाबुआ जिले के करवड गांव में शनिवार शाम गणेश विसर्जन के दौरान 28 साल का युवक नदी में डूब गया। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना शनिवार शाम 7 बजे के करीब की है।

.

नागणेचा मंदिर धोबी घाट पर गणेश विसर्जन के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हुए थे। विशाल शर्मा (पिता अशोक शर्मा) गणेश प्रतिमा का विसर्जन करने के लिए नदी में उतरा।

गोताखोरों ने निकाला शव

विसर्जन के दौरान वह प्रतिमा के साथ नदी में डूब गया और गहरे पानी में चला गया। साथ खड़े लोगों ने उसे डूबते देख मदद के लिए आवाज लगाई। मौके पर मौजूद गोताखोरों ने काफी देर तक उसे खोजने का प्रयास किया। लंबी खोज के बाद उसका शव नदी से बरामद किया गया।

परिवार का इकलौता बेटा था

विशाल परिवार में दो बहनों के बीच इकलौता भाई था। दोनों बहनों की शादी हो चुकी है। लेकिन विशाल अविवाहित था। वह अपने पिता के साथ बस स्टैंड पर एक रेस्टोरेंट में हाथ बंटाता था।

विसर्जन के लिए ग्राम पंचायत करवड़ ने व्यवस्था की थी। लेकिन विशाल प्रतिमा विसर्जन के लिए गया तो नदी में तेज बहाव था और जहां वह डूबा है, वहां नदी में एक कुआं भी था। जिससे मृतक गहरे पानी में चला गया। बाद में काफी मशक्कत के बाद युवक का शव मिला।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के क्षेत्र के लोग मौके पर पहुंच गए। इस दुर्घटना से पूरा इलाका सदमे में है।



Source link