पारंपरिक रिवाज से निकली गणेश विसर्जन यात्रा: शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी यात्रा, आदिवासी व महाराष्ट्रीयन नृत्य मंडलियों ने बढ़ाई भव्यता – Chhindwara News

पारंपरिक रिवाज से निकली गणेश विसर्जन यात्रा:  शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी यात्रा, आदिवासी व महाराष्ट्रीयन नृत्य मंडलियों ने बढ़ाई भव्यता – Chhindwara News


छिंदवाड़ा के श्री बाल गोपाल समाज समिति द्वारा गणेश स्थापना के 125 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में शनिवार को पूर्ण पारंपरिक ढंग से गणेश विसर्जन यात्रा निकाली गई। यह यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए गुजरी, जिसमें आदिवासी नृत्य मंडली, महाराष्ट्री

.

यात्रा के दौरान भक्तों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया और भगवान गणेश की आराधना करते हुए विसर्जन स्थल तक पहुंचे।

पारंपरिक तरीके से निकली विसर्जन यात्रा

छोटा तालाब पर 1000 से अधिक मूर्तियों का विसर्जन छिंदवाड़ा एसडीएम सुधीर जैन ने बताया कि छोटा तालाब में अब तक 1000 से ज्यादा छोटी-बड़ी गणेश मूर्तियों का विसर्जन हो चुका है। वहीं, शहर के आसपास स्थित अन्य विसर्जन स्थलों पर कुल 2200 से 2300 मूर्तियां विसर्जित की जा चुकी हैं। तालाब में विसर्जन के लिए शाम 7:30 बजे तक 8 हजार से ज्यादा लोग पहुंचे।

क्रेन के जरिए विसर्जित होती प्रतिमा

क्रेन के जरिए विसर्जित होती प्रतिमा

प्रशासन पूरी तरह सतर्क विसर्जन कार्यक्रम को लेकर नगर निगम, बिजली विभाग और चिकित्सा विभाग के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। आपात स्थिति से निपटने के लिए 108 एम्बुलेंस सेवा भी तैनात की गई। विसर्जन प्रक्रिया में दो क्रेनों का प्रयोग किया गया, जिनकी सहायता से बड़ी मूर्तियों को सुरक्षित जल में विसर्जित कराया गया।

महाराष्ट्रीयन परिवेश में महिलाएं

महाराष्ट्रीयन परिवेश में महिलाएं

परंपरा और भक्ति का सुंदर संगम इस वर्ष की विसर्जन यात्रा ने छिंदवाड़ा शहर में परंपरा और आधुनिक व्यवस्थाओं का सुंदर संगम प्रस्तुत किया। बड़ी संख्या में शामिल श्रद्धालु धार्मिक उल्लास के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए और प्रशासन की तैयारियों की भी सराहना की।

यात्रा में छोटे बच्चे भी रहे शामिल

यात्रा में छोटे बच्चे भी रहे शामिल



Source link