ग्वालियर के महाराजपुरा थाना क्षेत्र में टमटम में सवार महिला के साथ चोरी की वारदात सामने आई है। मुरैना निवासी किरन शर्मा 26 अगस्त को यादव धर्मकांटा से टमटम में बैठी थीं। शताब्दीपुरम पहुंचने पर उन्होंने अपना पर्स चेक किया तो वह गायब था।
.
महिला ने तुरंत टमटम रुकवाकर तलाश की, लेकिन पर्स नहीं मिला। पर्स में करीब एक लाख रुपए कीमत के सोने-चांदी के गहने रखे थे। घटना के बाद पीड़िता महाराजपुरा थाने पहुंची और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने आवेदन लेकर जांच शुरू कर दी।
सीसीटीवी फुटेज तलाश रही पुलिस
जांच पूरी होने के बाद शुक्रवार रात पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। थाना प्रभारी ने बताया कि घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।