जनप्रतिनिधियों की बैठक लेते ज्योतिरादित्य सिंधिया।
गुना में केंद्रीय संचार एवं उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री और गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लोकसभा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधियों और जन प्रतिनिधियों से नई दिल्ली वर्चुअल संवाद किया। सिंधिया ने गुना, शिवपुरी और अशोकनगर जिलों में चल रही विकास प
.
साथ ही, इन क्षेत्रों में हाल ही हुई अतिवृष्टि से हुए नुकसान, प्रभावित परिवारों के पुनर्वास तथा राहत कार्यों की वर्तमान स्थिति की भी जानकारी ली।
सिंधिया बोले- कठिन परिस्थिति में जनता के साथ खड़े रहें ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि उनका संसदीय क्षेत्र उनकी जिम्मेदारी और परिवार है। कठिन समय में भी वे हमेशा क्षेत्र की जनता के साथ खड़े रहे हैं। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने सभी प्रतिनिधियों से कहा कि वे जनता के लिए हर संभव सेवा करें, क्योंकि आप ही अपने क्षेत्र के ज्योतिरादित्य सिंधिया हैं।
इस वर्ष आई आपदा के दौरान उन्होंने राहत व बचाव कार्यों को प्राथमिकता दी और निरंतर रात-दिन स्थानीय प्रशासन और केंद्र एवं राज्य सरकार में समन्वय स्थापित कर हर संभव सहायता सुनिश्चित की।
अंत्योदय के संकल्प को साकार करने का आह्वान बैठक में उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने हेतु क्षेत्र में अधिकतम जनभागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। केंद्रीय मंत्री ने यह भी दोहराया कि केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाना ही हमारा संकल्प है, जिससे भारतीय जनता पार्टी के अंत्योदय के ध्येय को पूर्ण किया जा सके।
सिंधिया ने बैठक में उपस्थित जन प्रतिनिधियों से कहा कि चाहे किसानों को खाद की आवश्यकता हो अथवा आमजन को किसी अन्य प्रकार की मदद, वे हर स्थिति में तत्पर और उपलब्ध हैं। यही उनका दायित्व और कर्तव्य है। उन्होंने सांसद प्रतिनिधियों से हर जिले की स्थिति का विस्तृत जानकारी लेते हुए कहा कि आप लोग समय-समय पर क्षेत्र का भ्रमण कर आमजन से संवाद बनाए रखें।