प्राणपुर घाटी में ब्रेक फेल होने से पलटा ट्रक: ड्राइवर-क्लीनर ने कूदकर बचाई जान, ग्रेनाइट लेकर मथुरा जा रहा था वाहन – Ashoknagar News

प्राणपुर घाटी में ब्रेक फेल होने से पलटा ट्रक:  ड्राइवर-क्लीनर ने कूदकर बचाई जान, ग्रेनाइट लेकर मथुरा जा रहा था वाहन – Ashoknagar News


अशोकनगर जिले की चंदेरी में शनिवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। प्राणपुर घाटी पर एक ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और वह खाई में जा गिरा। ट्रक के ब्रेक फेल हो जाने से यह दुर्घटना हुई। हादसे में ट्रक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

.

ट्रक बासौदा से ग्रेनाइट पत्थर लेकर उत्तर प्रदेश के मथुरा जा रहा था। जैसे ही ट्रक प्राणपुर घाटी पर पहुंचा, उसके ब्रेक ने काम करना बंद कर दिया। ड्राइवर और क्लीनर ने तुरंत ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई।

ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान ड्राइवर को हल्की चोटें आईं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। क्लीनर सुरक्षित रहा। हादसा सुबह के समय हुआ, जब सड़क पर भीड़ कम थी। इसी कारण कोई अन्य वाहन या व्यक्ति इसकी चपेट में नहीं आया।

प्राणपुर घाटी पर दुर्घटनाएं अक्सर होती रहती हैं। यहां बड़े वाहन पलटने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। बारिश के दिनों में कई ट्रक और ट्रैक्टर-ट्राली पलट चुके हैं, जिनमें लोगों की जान भी गई है।

घाटी से गिरने के बाद ट्रक चकनाचूर हो गया



Source link