क्रेन मशीन की मदद से मूर्तियों को कुंड तक भेजा गया।
अनंत चतुर्दशी के मौके पर शहर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन का क्रम देर रात तक जारी हैं। प्रशासन के द्वारा बनाए कृत्रिम कुंडों को लेकर लोगों में नाराजगी हैं। खासकर, बड़ी मूर्तियों के लिए भैरों तालाब के हिस्से में बनाए गए कृत्रिम कुंड को लेकर हैं। यहां
.
इधर, तीन पुलिया के रास्ते पर गड्ढे होने से गणेश जी प्रतिमाओं को लेकर जा रहे ट्रैक्टर फंस गए। क्योंकि प्रतिमा विसर्जन के लिए आयोजकों ने छोटे ट्रैक्टर बुलाए थे। जो कि शहर और खासकर तीन पुलिया के गड्ढों को नहीं भेद पा रहे है। शाम साढ़े 7 बजे तीन पुलिया के पास दो ट्रैक्टर फंस गए। जिससे कि रास्ते में लंबा जाम लग गया। अभी तक ट्रैक्टर फंसे हुए हैं। बड़ी मूर्तियां होने की वजह से ट्रैक्टर पर लोड़ भी बढ़ गया हैं। आयोजन समिति के लोग ही ट्रैक्टर को निकालने के लिए मशक्कत कर रहे हैं।
भैरों तालाब की गहराई कम होने से लोगों में नाराजगी।
10 दिन से सेवा की, आस्था के साथ खिलवाड़ हो रहा
शहर के अभिषेक नामदेव ने बताया कि, उन्होंने अंजनी टॉकिज के पास गुरवा मोहल्ले में गणेश जी की प्रतिमा स्थापना की थी। 12 फीट की प्रतिमा बाहर से बुलाई थी। 10 दिन तक हमने भगवान गणेश जी की आराधना करते हुए तन-मन-धन से खूब सेवा की। अब विदाई का समय आया तो हमारी आस्था के साथ खिलवाड़ होने लगा हैं। भैरों तालाब पर जो कुंड बनाया है, उसकी गहराई तक नहीं है। फिलहाल प्रतिमा को विसर्जन के लिए रोक दिया है। जनप्रतिनिधियों को सूचना दे दी हैं। पड़ावा की गणेश प्रतिमा भी काफी देर से यहीं खड़ी हैं।

रातभर गणेश प्रतिमाएं विसर्जन के लिए निकलती रही।
3 जगह बनाए कृत्रिम कुंड, नम आंखों से दी विदाई
शहर में भैरों तालाब के अलावा रामेश्वर कुंड व आईटीआई कॉलेज के पीछे कृत्रिम कुंड बनाए गए। बप्पा मोरया मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ के जयकारे के साथ गणेशजी को विदाई दी गई। विसर्जन समारोह में छोटे-छोटे बच्चों से बड़ों ने भी अखाड़ों में करतब दिखाएं। वहीं शहर की सड़कें गुलाल से सराबोर रही। करीब 150 से ज्यादा स्थानों पर छोटे-बड़े गणेश मंडलों ने आकर्षक गणेश प्रतिमाएं विराजित की। गणेश जी को कई रूपों में दिखाया गया। शहर के युवा वर्ग व बच्चों में इस पर्व को लेकर उत्साह रहा। प्रशासन ने विसर्जन स्थलों पर चाक-चौबंद व्यवस्था कर रखी थी।

महापौर अमृता यादव ने भैरों तालाब स्थित कृत्रिम कुंड पर पहुंचकर गणेश जी की प्रतिमा का विसर्जन किया।

मेडिकल कॉलेज अधीक्षक डॉ. रणजीत बडौले ने आईटीआई कॉलेज स्थित कृत्रिम कुंड पर परिवार के साथ पहुंचकर गणेश जी की प्रतिमा का विसर्जन किया।