ग्वालियर के हजीरा थाना क्षेत्र में 7 साल की मासूम के साथ पड़ोसी द्वारा छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोपी ने बच्ची को खेलते समय बहाने से बंद कमरे में ले जाकर बैड टच किया। इसी दौरान मां पहुंच गई तो बच्ची शोर मचाने लगी, जिसके बाद आरोपी ने उसे छोड़ द
.
घटना शुक्रवार शाम करीब 7.20 बजे यादव धर्मकांटा इलाके की है। तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली बालिका अपने छोटे भाई के साथ पड़ोस में रहने वाले 55 वर्षीय सतीश सिंह के घर खेल रही थी। तभी आरोपी ने उसे कमरे में ले जाकर बेड पर धक्का दिया और गलत तरीके से छूने लगा। उसी समय बच्ची की मां वहां पहुंच गई। मां की आवाज सुनते ही बच्ची चिल्लाई तो आरोपी ने उसे जाने दिया।
घबराई बच्ची मां के साथ घर लौटी और रोते हुए कहा कि अब वह अंकल के घर नहीं जाएगी क्योंकि वे गंदे हैं। मां ने कारण पूछा तो बच्ची ने पूरी घटना बताई। इसके बाद परिजन उसे लेकर हजीरा थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।
थाना प्रभारी शिवमंगल सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और आरोपी सतीश सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।