Skip to content

Madhya Pradesh Samachar

News Portal

  • Top Stories
    • FINANCE
    • HEALTH
    • BOLLYWOOD
    • FINANCIAL ADVISORS
  • AUTO
  • REAL STATE
  • SPORTS
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Contact Us
  • About Us
  • Viral Videos
  • Home
Madhya Pradesh Breaking

राशन से लेकर मकान तक, हर योजना में काम आता है संबल कार्ड, जानिए कैसे करें आवेदन?

Madhya Pradesh Samachar06/09/2025
राशन से लेकर मकान तक, हर योजना में काम आता है संबल कार्ड, जानिए कैसे करें आवेदन?


Last Updated:September 06, 2025, 12:27 IST

What is Sambal Card: संबल कार्ड मध्य प्रदेश सरकार की एक जनकल्याणकारी योजना है, जो गरीब, पिछड़े और असंगठित मजदूरों को कई सरकारी लाभ दिलाने में मदद करती है. आज हम आपको इसे कैसे बनाएं इसके बारे में बताएंगे.

सागर. गरीब पिछड़े और असंगठित मजदूरों के लिए वैसे, तो सरकार के द्वारा कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिसमें उन्हें अलग-अलग तरह के लाभ दिए जाते हैं, लेकिन इन तमाम सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए संबल कार्ड लगभग अनिवार्य कर दिया गया है या फिर इस कार्ड की वजह से योजना का लाभ जल्द मिल जाता है, तो आज के समय में गरीब और पिछड़े लोगों के लिए यह एक बहुत जरूरी डॉक्यूमेंट के रूप में काम कर रहा है, लेकिन कई पात्र हितग्राहियों के पास संबल कार्ड नहीं होने की वजह से वह इस योजना का लाभ लेने से चूक जाते हैं, जबकि इसे बनवाने की बेहद आसान प्रक्रिया है और इसके फायदे अनेक है.

सागर के गोपालगंज में एमपी ऑनलाइन संचालित करने वाले गौरव जैन बताते हैं कि संबल 2.0 एक महत्वाकांक्षी जन कल्याण योजना सरकार की है, जो गरीब वर्ग के लोगों के लिए बहुत मददगार होती है. संबल कार्ड बनवाने के लिए हितग्राही को आधार कार्ड समग्र आईडी पैन कार्ड लेकर एमपी ऑनलाइन सेंटर या फिर सीएससी सेंटर में जाकर आवेदन कर सकते हैं और इस तरह से संबल कार्ड बन जाता है.

जिस किसी के पास संबल कार्ड होता है, उससे वह राशन कार्ड बनवा सकता है. आयुष्मान कार्ड बनवा सकता है. संबल कार्ड की मदद से अपने बच्चों का प्राइवेट स्कूल में भी आरटीई के तहत एडमिशन निशुल्क कर सकता है. कॉलेज में भी लगभग निशुल्क एडमिशन मिलता है, उनकी फीस सरकार के द्वारा भरी जाती है. इसके अलावा अगर व्यक्ति को लोन की जरूरत है तो वह भी बिना ब्याज के मिलता है. वहीं जिस व्यक्ति का संबल कार्ड है और दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से उसके साथ कोई घटना हो जाती है, तो परिवार को आर्थिक सहायता के रूप में 2 लाख तक की राशि मिल जाती है. संबल कार्ड होने की वजह से डिलीवरी के समय महिला को पैसे मिलते हैं. मनरेगा में काम करने वाले मजदूरों के लिए भी यह जरूरी होता है. इसके साथ ही एनआरएलएम की योजना का लाभ लेने के लिए संबल कार्ड होना सबसे महत्वपूर्ण होता है और सबसे बड़ा सपना गरीब का अपना पक्का मकान बनाने का होता है सरकार के द्वारा कुटी के रूप में मदद की जाती है उसमें भी संबल कार्ड लगता है.

Anuj Singh

Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked a…और पढ़ें

Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked a… और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
Location :

Sagar,Madhya Pradesh

First Published :

September 06, 2025, 12:27 IST

homemadhya-pradesh

राशन से लेकर मकान तक, हर योजना में काम आता है संबल कार्ड, कैसे करें आवेदन?



Source link

Tagged benefits of Sambal Yojana, documents for Sambal Card, government scheme for poor, how to get Sambal Card, MP Online से संबल कार्ड बनाएं, MP Sambal Card application process, MP संबल कार्ड आवेदन प्रक्रिया, Samagra id, Sambal Card Download, Sambal Card Registration, Sambal Card Status Check, sambal yojna, sambal.mp.gov.in login, sambal.mp.gov.in portal, unorganized labor scheme MP, What is Sambal Card, असंगठित मजदूर योजना एमपी, गरीबों की सरकारी योजना, संबल कार्ड के लिए दस्तावेज़, संबल कार्ड कैसे निकाले, संबल कार्ड कैसे बनवाएं, संबल कार्ड क्या है, संबल योजना के फायदे, संबल योजना रजिस्ट्रेशन

Post navigation

⟵ अशोकनगर में सांप के काटने से महिला की मौत: घर के पीछे काम करते समय हुई घटना; अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम – Ashoknagar News
मासूम से बैड टच, बोली– ‘अंकल बहुत गंदे हैं: 7 साल की बच्ची से छेड़छाड़, मां के आने पर शोर मचाया तो छोड़ा, पड़ोसी गिरफ्तार – Gwalior News ⟶

Related Posts

Amla Navmi 2025: इस दिन घर लाएं ये 5 चीजें, खुलेंगे भाग्य के द्वार, सालभर बरसेगी मां लक्ष्मी कृपा!
Amla Navmi 2025: इस दिन घर लाएं ये 5 चीजें, खुलेंगे भाग्य के द्वार, सालभर बरसेगी मां लक्ष्मी कृपा!

Last Updated:October 29, 2025, 17:19 IST Amla Navmi 2025 : अक्षय नवमी या आंवला नवमी का पर्व कार्तिक मास की…

गोह, गोहटा, विषखोपड़ा…ये तीनों अलग हैं? किसके काटने के बाद पलटकर पेशाब करने से होती है मौत? खुल गया राज
गोह, गोहटा, विषखोपड़ा…ये तीनों अलग हैं? किसके काटने के बाद पलटकर पेशाब करने से होती है मौत? खुल गया राज

Last Updated:June 30, 2025, 08:58 IST Monitor Lizard: विंध्य ही नहीं, देश के कई राज्यों में गोह, गोहटा या विषखोपड़ा…

रीवा का अनोखा महामृत्युंजय मंदिर, जहां है 1001 छिद्रों वाला शिवलिंग; दर्शन से खत्म हो जाता है अकाल मृत्यु का भय
रीवा का अनोखा महामृत्युंजय मंदिर, जहां है 1001 छिद्रों वाला शिवलिंग; दर्शन से खत्म हो जाता है अकाल मृत्यु का भय

Last Updated:January 09, 2026, 21:23 IST Mahamrityunjaya Temple of Rewa: रीवा किला परिसर के महामृत्युंजय मंदिर में विराजे शिवलिंग की…

Sponsored

Social Media Marketing Agency

Archives

Categories