Asia Cup 2025: भारत का एक खूंखार क्रिकेटर ऐसा है, जो एशिया कप 2025 टूर्नामेंट में विरोधी टीमों को तहस-नहस करके रख देगा. जब यह क्रिकेटर बल्ला लेकर क्रीज पर उतरता है, जो विरोधी टीम के गेंदबाज रहम की भीख मांगते हुए नजर आते हैं. जब यह क्रिकेटर गेंद थामकर बॉलिंग करने आता है तो विरोधी टीम के बल्लेबाजों के पांव पिच पर ही कांपने लगते हैं. यह खतरनाक क्रिकेटर अकेले दम पर ही भारत को 9वीं बार एशिया कप की ट्रॉफी जिता सकता है.
एशिया कप में ये खिलाड़ी करेगा विरोधी टीमों को तहस-नहस
भारत का यह खतरनाक क्रिकेटर न तो सूर्यकुमार यादव है और न ही शुभमन गिल. इसके अलावा यह क्रिकेटर जसप्रीत बुमराह भी नहीं हैं. भारत का यह मैच विनर क्रिकेटर और कोई नहीं बल्कि स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या हैं. हार्दिक पांड्या अकेले दम पर ही भारत को 9वीं बार एशिया कप की ट्रॉफी जिता सकते हैं. हार्दिक पांड्या ने ही भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2024 और ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब जिताने में बड़ा रोल निभाया था.
टीम इंडिया का सबसे घातक हथियार
हार्दिक पांड्या टीम इंडिया के सबसे घातक हथियार हैं. एशिया कप 2025 के दौरान हार्दिक पांड्या न सिर्फ एक गेंदबाज बनकर टीम इंडिया के लिए अहम मौकों पर विकेट चटकाएंगे, बल्कि बल्लेबाज के तौर पर भी वह अपने चौके-छक्कों से बवंडर मचाकर रख देंगे. हार्दिक पांड्या ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के दौरान 6 पारियों में 144 रन बनाए थे. वहीं, बतौर तेज गेंदबाज हार्दिक पांड्या ने 11 विकेट लेकर भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2024 की ट्रॉफी जिताने में बड़ा रोल निभाया था. ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में हार्दिक पांड्या ने 4 पारियों में 99 रन बनाए थे. वहीं, गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 4 विकेट झटके थे. भारत ने इस साल ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब भी जीता था, जिसमें हार्दिक पांड्या का बड़ा रोल रहा है.
भारत के लिए ये खिलाड़ी बेहद जरूरी
हार्दिक पांड्या लगातार 140 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करने का टैलेंट रखते हैं. साथ ही हार्दिक पांड्या नंबर-6 के बहुत विस्फोटक बल्लेबाज भी हैं. हार्दिक पांड्या एशिया कप 2025 के दौरान टीम इंडिया के लिए मैच फिनिश कर सकते हैं और गेंदबाजी के दौरान अहम मौकों पर विकेट भी निकालकर दे सकते हैं. फील्डिंग में भी हार्दिक पांड्या तेज तर्रार रन आउट करने और मुश्किल कैच पकड़ने में माहिर हैं. हार्दिक पांड्या इस काबिलियत की वजह से एक बहुत ही खतरनाक ऑलराउंडर बन जाते हैं. जब भी आप कोई बड़ा टूर्नामेंट जीतना चाहते हैं, तो हमेशा आपकों ऐसे खिलाड़ियों की जरूरत होती है जो टीम के साथ अंत तक डटा रहे और वो हार्दिक पांड्या हैं.
अनोखा शतक भी लगाएगा
हार्दिक पांड्या एक ऑलराउंडर के तौर पर एशिया कप 2025 में भारत के लिए बड़ा रोल निभाएंगे. एशिया कप 2025 के दौरान हर मैच में हार्दिक पांड्या को तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के साथ नई गेंद सौंपकर गेंदबाजी अटैक पर लगाना एक बेहतरीन फैसला साबित हो सकता है. हार्दिक पांड्या बल्ले के साथ विस्फोटक प्रदर्शन करते हैं. वह गेंदबाजों के खिलाफ मैदान के हर कोने में रन बनाने की क्षमता रखते हैं. हार्दिक पांड्या हर मुश्किल हालात में भारत के लिए विकेट निकालने में भी माहिर हैं. हार्दिक पांड्या ने अभी तक भारत के लिए 114 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 27.88 की औसत से 1812 रन बनाए हैं, जिसमें 5 अर्धशतक शामिल हैं. हार्दिक पांड्या ने इसके अलावा गेंद से कमाल करते हुए 94 विकेट झटके हैं. हार्दिक पांड्या टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में विकटों का ‘अनोखा शतक’ लगाने से सिर्फ 6 विकेट ही दूर हैं.