भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने साल 2013 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था, लेकिन कमाई के मामले में वह विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी से भी बहुत आगे हैं. संन्यास के 12 साल बाद भी मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर इतनी कमाई कर रहे हैं, जो कोई सोच भी नहीं सकता है. आज हम आपको बताएंगे कि सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी में से कौन सा क्रिकेटर सबसे ज्यादा अमीर है.
संन्यास के 12 साल बाद भी इतना पैसा कमा रहे सचिन तेंदुलकर
रिपोर्ट्स के अनुसार सचिन तेंदुलकर की कुल संपत्ति 170 मिलियन US डॉलर (लगभग 1533 करोड़ रुपये) बताई जाती है. वहीं, विराट कोहली की कुल संपत्ति लगभग 127 मिलियन डॉलर (1,145 करोड़ रुपये) है. महेंद्र सिंह धोनी की बात करें तो उनकी कुल संपत्ति लगभग 120 मिलियन डॉलर (1,082 करोड़ रुपये) है. यानी अमीर क्रिकेटर होने के मामले में सचिन तेंदुलकर बाजी मारते हुए दिखाई दे रहे हैं.
सचिन की कमाई के सोर्स
सचिन तेंदुलकर ब्रांड एंडोर्समेंट, व्यावसायिक उपक्रमों और IPL में मुंबई इंडियंस का हिस्सा होने की वजह से काफी कमाई करते हैं. सचिन तेंदुलकर के पास मुंबई में बांद्रा के पेरी क्रॉस रोड पर एक शानदार तीन मंजिला बंगला है, जिसकी कीमत लगभग 100 करोड़ रुपये बताई जाती है. सचिन तेंदुलकर के पास शानदार कारों का कलेक्शन है, जिसमें Range Rover SV, BMW i8 और Ferrari 360 Modena जैसी सुपरकारें शामिल हैं. सचिन तेंदुलकर के पास BMW M5 30 Jahre एडिशन और एक दुर्लभ Nissan GT-R Egoist एडिशन जैसी कारें भी हैं. इतनी दौलत के बावजूद, सचिन तेंदुलकर के पास अपनी पहली कार, मारुति 800, आज भी मौजूद है.
विराट कोहली कैसे करते हैं कमाई?
विराट कोहली की कमाई के कई सोर्स है, जैसे क्रिकेट कॉन्ट्रैक्ट, ब्रांड एंडोर्समेंट, सोशल मीडिया, बिजनेस वेंचर्स और रियल एस्टेट आदि. विराट कोहली को A+ ग्रेड कॉन्ट्रैक्ट के तहत BCCI से सालाना ₹7 करोड़ मिलते हैं. विराट कोहली IPL में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के स्टार बल्लेबाज हैं. विराट कोहली को IPL के हर सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से 21 करोड़ रुपये मिलते हैं.
विराट कोहली के कार कलेक्शन
विराट कोहली के पास बेहतरीन और लग्जरी कारों का कलेक्शन है, जिसमें Audi R8 V10 Plus, Audi R8 LMX, Audi A8 L, Audi Q8, Audi Q7, Audi RS 5, Audi S5, Renault Duster, Toyota Fortuner, Range Rover Vogue, Bentley Continental GT, Flying Spur जैसी कारें शामिल हैं. विराट कोहली MRF Tyres, Myntra और Audi जैसी बड़ी कंपनियों का प्रचार करते हैं.
BCCI Central Contracts: विराट-रोहित का होगा डिमोशन? शुभमन गिल की हो सकती है A+ ग्रेड में एंट्री
महेंद्र सिंह धोनी की कमाई के सोर्स
भारत को 2007 टी20 वर्ल्ड कप, 2011 वनडे वर्ल्ड कप और 2013 ICC चैंपियंस ट्रॉफी जिताने वाले कप्तान महेंद्र सिंह धोनी संन्यास के 6 साल बाद भी जबरदस्त कमाई कर रहे हैं. महेंद्र सिंह धोनी की कमाई के सोर्स IPL, एंडोर्समेंट और स्मार्ट इन्वेस्टमेंट हैं. महेंद्र सिंह धोनी के रांची, देहरादून, पुणे और मुंबई में घर हैं. महेंद्र सिंह धोनी का रांची वाला फार्महाउस सबसे चर्चित है. इतनी ज्यादा दौलत होने के बावजूद महेंद्र सिंह धोनी सादा जीवन जीते हैं.
धोनी कई बड़े ब्रांड्स के साथ जुड़े हुए
महेंद्र सिंह धोनी Dream11, GoDaddy, Boost, Orient Fans, Gulf Oil, BharatMatrimony, RedBus, AMFI, Swaraj Tractors, Emotorad जैसे बड़े ब्रांड्स के साथ जुड़े हुए हैं. महेंद्र सिंह धोनी के पास हमर H2 और फरारी समेत कई लग्जरी कारें हैं. इनमें रोल्स रॉयस, जीप ग्रैंड चेरोकी और ऑडी Q7 भी शामिल हैं. महेंद्र सिंह धोनी के पास कावासाकी निंजा H2, डुकाटी 1098 और यामाहा RD350 जैसी बाइक्स मौजूद हैं. महेंद्र सिंह धोनी का गैरेज सुपर बाइक्स से भरा पड़ा है. महेंद्र सिंह धोनी के पास एक प्राइवेट जेट भी है.