Last Updated:
Bhopal Gold-Silver Price Today: देशभर में सोने-चांदी के भाव तेजी से बदल रहे हैं. जिसके बाद आज भोपाल के सराफा में सोने का भाव 890 रुपए और चांदी 4670 रुपये महंगी हो गई है. अब अगर आप भी सोने की खरीदी का मन बना रहे हैं तो फटाफट रेट जान लीजिए.
Gold-Silver Price 11 December 2025: देशभर में आज सोने-चांदी के बाजारों में हलचल तेज है. इसी बीच राजधानी भोपाल के सराफा में आज सोने के भाव में 890 रुपए की बढ़त दर्ज हुई है तो वहीं चांदी 4670 रुपए महंगी हुई है. एमपी की राजधानी भोपाल में आज बुधवार (11 December) को भारतीय बाजार के मुताबिक, बाजार शुरू होने तक सोने और चांदी के भाव कुछ इस प्रकार हैं:
– भोपाल में 24 कैरेट सोने के दाम
आज: 130,570 रुपए/10 ग्राम
बीते दिन: 129,680 रुपए प्रति 10 ग्राम
– भोपाल में चांदी का भाव
आज: 192,900 रुपए/1 किलो
बीते दिन: 188,230 रुपए प्रति किलो
सोना बढ़ा तो चांदी ने लगाई लंबी छलांग
देशभर में सोने के भाव में एक बार फिर बढ़त हुई है. जिसके बाद सोना 880 रुपए महंगा हुआ है. वहीं चांदी 4570 रुपए महंगी हुई है. इसी बीच आज येलो मेटल कहे जाने वाले सोने के शुरुआती कारोबार में कितनी तेजी आई है यहां जाने. वहीं देश में आज गोल्ड-सिल्वर रेट कुछ इस प्रकार से हैं:
– भारत में 24 कैरेट गोल्ड रेट
आज: 130,660 रुपए प्रति 10 ग्राम
बीते दिन: 129,780 रुपए प्रति 10 ग्राम
– भारत में चांदी का भाव
आज: 192,940 रुपए प्रति 1 किलो
बीते दिन: 188,370 रुपए/किलो
हॉलमार्क ही है असली सोने की पहचान
अगर आप सोने के गहने खरीदने जा रहे हैं तो कभी भी क्वालिटी से समझौता न करें. हॉलमार्क देखकर ही गहने खरीदें, क्योंकि यही सोने की सरकारी गारंटी है. भारत में ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) हॉलमार्क का निर्धारण करता है. हर कैरेट के हॉलमार्क अंक अलग होते हैं, जिसे ध्यान से रखकर ही सोना खरीदें. अगर आप ऐसा नही करते हैं तो आपके सोने में मिलावट भी हो सकती है तो हमेशा जांच परख कर ही खरीदी करें.
नोट- हमारे द्वारा दी गई सोने-चांदी की दरें सांकेतिक हैं और इसमें जीएसटी, टीसीएस और मेकिंग चार्ज जैसे अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं. सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी या ज्वैलर्स शॉप से संपर्क करें.
About the Author
विभांशु द्विवेदी मूल रूप से मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के रहने वाले हैं. पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय रायपुर से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. पॉलिटिक…और पढ़ें