Last Updated:
Team India Practice: भारतीय क्रिकेट टीम ने दुबई पहुंचकर एशिया कप के लिए तैयारी शुरू कर दी है. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम एशिया कप में अपने अभियान की शुरुआत 10 सितंबर को यूएई के खिलाफ दुबई में कर…और पढ़ें
भारत अपने अभियान की शुरुआत 10 सितंबर को मेजबान संयुक्त अरब अमीरात (IND vs UAE) के खिलाफ करेगा. उसके बाद 14 सितंबर को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान और 19 सितंबर को ओमान से भिड़ेगा. प्लेऑफ 20 सितंबर से शुरू होंगे. कप्तान सूर्यकुमार यादव, उप-कप्तान शुभमन गिल, संजू सैमसन, जितेश शर्मा, तिलक वर्मा और अभिषेक शर्मा सभी ने नेट्स पर लंबे समय तक बल्लेबाजी की. गिल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और कुलदीप यादव समेत कई सीनियर खिलाड़ियों को टूर्नामेंट से पहले एक महीने का आराम मिला. टीम प्रबंधन ने बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में तैयारी शिविर नहीं लगाया.इसके बजाय दुबई की आबोहवा में खुद को ढालने के लिए दुबई जल्दी पहुंचने का फैसला किया.
Sanju Samson x Bumrah 💙💙