Lemon Growing Tips: सिर्फ ₹2 का पाउडर करेगा कमाल! नींबू का पेड़ हो जाएगा लदा-लद, एक्सपर्ट ने बताया सीक्रेट नुस्खा

Lemon Growing Tips: सिर्फ ₹2 का पाउडर करेगा कमाल! नींबू का पेड़ हो जाएगा लदा-लद, एक्सपर्ट ने बताया सीक्रेट नुस्खा


Last Updated:

Lemon Growing Tips: क्या आपके घर में नींबू का पौधा फल नहीं दे रहा? सिर्फ ₹2 का एप्सम सॉल्ट आपके पौधे को लदा-लद कर देगा. एक्सपर्ट ने बताया आसान नुस्खा जिसे महीने में एक बार अपनाने से दिखेगा असर.

मोहन ढाकले/बुरहानपुर. लोग नींबू खाने के बड़े शौकीन होते हैं कुछ लोग उसको खाने में इस्तेमाल करते हैं तो कुछ लोग शिकंजी बनाकर पीते हैं. हर किसी को नींबू खरीदने के लिए बाजार की ओर जाना पड़ता है और कुछ लोग अपने घर पर भी नींबू का पौधा लगाते हैं. लेकिन सबसे ज्यादा समस्या लोगों से यह सुनने में आती है की पौधा तो लगा हुआ है. लेकिन उस पर नींबू के फल नहीं लग रहे हैं. आज हम आपको एक्सपर्ट के अनुसार एक घरेलू नुस्खा बताने के लिए जा रहे हैं. यदि आप भी इसका इस्तेमाल करते हैं तो आपके भी घर पर लगे हुए नींबू के पेड़ पर चारों ओर निंबू ही नींबू लगना शुरू हो जाएंगे. आपको कोई अधिक राशि भी खर्च नहीं करना है. आपके घर में मौजूद यह पाउडर जादुई पाउडर है जो तुरंत ही आपको रिजल्ट देगा.

एक्सपर्ट ने दी जानकारी 
लोकल 18 की टीम ने नर्सरी का संचालन करने वाले एक्सपर्ट किशोर से बात की तो उन्होंने बताया कि यदि आपके भी घर पर नींबू का पौधा लगा हुआ है और वह फल नहीं दे रहा है तो आपको एक सफेद पाउडर का इस्तेमाल करना है इसका इस्तेमाल यदि आप महीने में एक बार करते हैं तो आपका पौधा नींबू से लदा लद दिखने लगेगा. और आप नींबू बेचकर पैसे भी कमा सकते हैं. इसके लिए आपको सबसे पहले एक आधा चम्मच एप्सम सॉल्ट लेना है 1 लीटर पानी में उसको मिलना है और आप पौधे में डाल दीजिए 2 महीने में आपके पौधे में रिजल्ट देखने के लिए मिलेगा.

₹2 का यह पाउडर लदालद भर देगा आपका पौधा 
यदि आप भी एक्सपर्ट के अनुसार उपाय करने के लिए जा रहे हैं तो केवल आपको ₹2 का खर्च करना है और 3 महीने तक आप इस पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं. केवल आपको एक आधा चम्मच पाउडर लेना है और उसमें एक लीटर पानी मिलाकर पौधे पर डाल देना है. जिससे पौधे पर नींबू ही नींबू जर आएंगे.

shweta singh

Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें

Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

सिर्फ ₹2 का पाउडर करेगा कमाल! नींबू का पेड़ हो जाएगा लदा-लद, जानें नुस्खा



Source link