आईटीआई हरदा-रहटगांव में वेल्डर ट्रेड की सीटें खाली: 10 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, महिलाओं को 35 फीसदी आरक्षण – Harda News

आईटीआई हरदा-रहटगांव में वेल्डर ट्रेड की सीटें खाली:  10 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, महिलाओं को 35 फीसदी आरक्षण – Harda News



हरदा और रहटगांव के शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में वेल्डर और कंप्यूटर ऑपरेटर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पहले आओ-पहले पाओ आधार पर सीटें भरी जाएंगी।

.

शासकीय आईटीआई हरदा में वेल्डर की 5 सीटें और रहटगांव में 19 सीटें खाली हैं। रहटगांव में कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट की 9 सीटें भी रिक्त हैं।

इच्छुक उम्मीदवार 10 सितंबर तक www.dsd.mp.gov.in पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। वे खुद या एमपी ऑनलाइन किओस्क से आवेदन कर सकते हैं। पंजीकरण के बाद संस्थान में जाकर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

इस वर्ष महिला उम्मीदवारों को 35 फीसदी आरक्षण दिया गया है। वेल्डर ट्रेड में 8वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। 10वीं में फेल विद्यार्थी भी वेल्डर कोर्स में प्रवेश ले सकते हैं।

प्रवेश के लिए पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए आईटीआई कार्यालय में सुबह 10:30 से शाम 5 बजे तक संपर्क कर सकते हैं। मोबाइल नंबर 9329192910 पर भी संपर्क किया जा सकता है।



Source link