Last Updated:
Pithampur Gas Leak Tragedy: इंदौर के पास पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र में रविवार देर शाम बड़ा हादसा हुआ. एक ऑयल कंपनी के प्लांट में जहरीली गैस से 3 कर्मचारियों की मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों की पहचान सुनील, दीपक औ…और पढ़ें
पीथमपुर में जहरीली गैस लीक होने से 3 लोगों की मौत हो गई. धार/इंदौर. जिले से सटे पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र में रविवार देर शाम बड़ा हादसा हो गया. ऑयल कंपनी के प्लांट में केमिकल टैंक की सफाई कर रहे 3 मजदूर जहरीली गैस की चपेट में आने से बेहोश हो गए. उन्हें इंंदौर से एमवाय अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद से हड़कंप मचा हुआ है. इस हादसे की जांच के आदेश प्रशासन ने दे दिए हैं. बताया जा रहा है कि कुछ अन्य कर्मचारी भी गैस के कारण प्रभावित हुए. हादसे में जान गंवाने वाले कर्मचारियों की पहचान सुनील, दीपक और जगदीश के रूप में हुई है. डॉक्टरों ने अस्पताल पहुंचते ही तीनों को मृत घोषित कर दिया.
मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. हादसे की खबर फैलते ही पीथमपुर क्षेत्र में हड़कंप मच गया. गैस लीक की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे. तत्काल कंपनी परिसर को खाली कराया गया और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया. दमकल विभाग और सुरक्षा दल ने क्षेत्र को सील कर आगे की जांच शुरू कर दी है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसा तकनीकी खराबी की वजह से हुआ, लेकिन अधिकारी सभी एंगल से मामले की पड़ताल कर रहे हैं.
कंपनियों में सेफ्टी स्टैंडर्ड का पालन सख्ती से नहीं
पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र में पहले भी कई हादसे सामने आ चुके हैं. लगातार हो रहे हादसे औद्योगिक सुरक्षा व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि कंपनियों में सेफ्टी स्टैंडर्ड का पालन सख्ती से नहीं किया जाता. मजदूरों की सुरक्षा अक्सर लापरवाही का शिकार होती है. इस घटना ने एक बार फिर प्रशासन और उद्योग विभाग की भूमिका पर सवाल खड़े कर दिए हैं.
जांच जारी, कार्रवाई की तैयारी
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है. कंपनी प्रबंधन से भी जवाब तलब किया जाएगा. यदि सुरक्षा मानकों की अनदेखी पाई गई तो जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई होगी. इधर, जिला प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने और घायलों के इलाज की पूरी व्यवस्था सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया है. यह हादसा न केवल पीथमपुर, बल्कि पूरे प्रदेश के लिए चेतावनी है कि औद्योगिक क्षेत्रों में सुरक्षा मानकों को लेकर और कड़े कदम उठाने की जरूरत है.
सुमित वर्मा, News18 में 4 सालों से एसोसिएट एडीटर पद पर कार्यरत हैं. बीते 3 दशकों से सक्रिय पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान रखते हैं. देश के नामचीन मीडिया संस्थानों में सजग जिम्मेदार पदों पर काम करने का अनुभव. प…और पढ़ें
सुमित वर्मा, News18 में 4 सालों से एसोसिएट एडीटर पद पर कार्यरत हैं. बीते 3 दशकों से सक्रिय पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान रखते हैं. देश के नामचीन मीडिया संस्थानों में सजग जिम्मेदार पदों पर काम करने का अनुभव. प… और पढ़ें