इसको अभी प्लेइंग XI में डालो …प्रैक्टिस सेशन में युवा ने उड़ाए थे कोच के होश

इसको अभी प्लेइंग XI में डालो …प्रैक्टिस सेशन में युवा ने उड़ाए थे कोच के होश


Last Updated:

शुभमन गिल ने 2019 में डेब्यू के समय विराट कोहली, एमएस धोनी और रवि शास्त्री को अपने पहले नेट सेशन में प्रभावित किया. पूर्व बल्लेबाजी कोच संजय बांगर ने किया इस बात का खुलासा.

शुभमन गिल का प्रैक्टिस सेशन देख प्रभावित हुए थे रवि शास्त्री
नई दिल्ली. आज भारतीय क्रिकेट में सबसे तेजी से शुभमन गिल का नाम ऊपर आ रहा है. टेस्ट की कप्तानी मिली और अब उनको तीनों फॉर्मेट में टीम की कमान दिए जाने की योजना है. पूर्व भारतीय बल्लेबाजी कोच संजय बांगर ने शुभमन गिल के डेब्यू टूर के दौरान उनके पहले रिएक्शन को याद किया. बताया कि अपने पहले ट्रेनिंग सेशन में युवा खिलाड़ी कैसे सबके होश उड़ा दिए थे. उन्होंने खुलासा किया कि गिल ने 2019 में डेब्यू के समय अपने सीनियर खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ पर गहरी छाप छोड़ी थी. तब एमएस धोनी टीम का हिस्सा थे और विराट कोहली कप्तानी की जिम्मेदारी उठा रहे थे.

बांगर ने कहा कि युवा खिलाड़ी ने ट्रेनिंग में सबको प्रभावित किया था. उनके अलग अलग तरह से शॉट्स देखने के बाद सारे ही तारीफ कर रहे थे. बांगर ने दूरदर्शन स्पोर्ट्स पर कहा, “यह उनका पहला सेशन था और वह नेट्स में बल्लेबाजी करने के लिए आए. रवि शास्त्री मुख्य कोच थे, कप्तान विराट कोहली थे और एमएस धोनी अभी भी टीम में थे. हम 2019 के वनडे वर्ल्ड कप की तैयारी कर रहे थे. साइड-आर्म थ्रोअर्स और मैंने शुभमन को गेंदबाजी शुरू की. जब हम गेंद को ऊपर फेंकते थे, तो वह ड्राइव खेलते थे. थोड़ा सा ऑफ-स्टंप के बाहर है तो कट मारते. थोड़ा सा शॉर्ट दे दो तो पुल मारते. दूसरा नेट बंद हो गया, उनका ही नेट चल रहा था और सब देख रहे थे कि ये क्या है.”

आगे बांगर ने बताया कि रवि शास्त्री इतने प्रभावित हुए कि वह उन्हें सीधे प्लेइंग इलेवन में शामिल करना चाहते थे. “कोच रवि शास्त्री इतने प्रभावित हुए कि वह उन्हें प्लेइंग इलेवन में डालना चाहते थे. ‘इसको अभी खिलाओ’. उन्होंने अपने पहले नेट सेशन में ही ऐसा प्रभाव छोड़ा और हमें तब एहसास हुआ कि यह लड़का खास है.”

गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे में अपना डेब्यू किया लेकिन उन्होंने उस दौरे पर खेले गए दो वनडे में कोई खास प्रभाव नहीं डाला. इसमें उन्होंने 9 और 7 रन बनाए. हालांकि, उन्होंने 2022 में वेस्टइंडीज दौरे से वनडे टीम में अपनी जगह पक्की की और तब से एक प्रमुख खिलाड़ी बन गए हैं. आईसीसी रैंकिंग में नंबर 1 स्थान पर पहुंच गए हैं.

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब… और पढ़ें

homecricket

इसको अभी प्लेइंग XI में डालो …प्रैक्टिस सेशन में युवा ने उड़ाए थे कोच के होश



Source link