रोहित शर्मा और विराट कोहली ने मई 2025 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की और आईपीएल 2025 के बाद से कोई क्रिकेट नहीं खेले हैं. ये दोनों दिग्गज अक्टूबर में होने वाले भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज खेलने उतरेंगे. अब एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें RO-KO के फैंस में खुशी की लहर दौड़ा दी है. रिपोर्ट यह है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले मैदान में उतर सकते हैं. वह इसी महीने टीम इंडिया की जर्सी में नजर आ सकते हैं.
ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले खेलेंगे रोहित-कोहली!
दरअसल, सुपरस्टार बल्लेबाज विराट कोहली और भारत के वनडे कप्तान रोहित शर्मा के ऑस्ट्रेलिया ए टीम के खिलाफ आगामी तीन 50 ओवर फॉर्मेट मैचों के लिए इंडिया ए टीम में चुने जाने की संभावना है. इंडिया ए टीम को 30 सितंबर, 3 अक्टूबर और 5 अक्टूबर को कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ तीन अनौपचारिक वनडे मैच खेलने हैं. हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ‘कोहली और रोहित को इन तीन 50 ओवर के मैचों के लिए चुना जा सकता है.’