कामील की तूफानी पारी, श्रीलंका ने जिम्बाब्वे से जीती टी20 सीरीज

कामील की तूफानी पारी, श्रीलंका ने जिम्बाब्वे से जीती टी20 सीरीज


Last Updated:

श्रीलंका ने जिम्बाब्वे से जीती टी20 सीरीज
नई दिल्ली. श्रीलंका की टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ आन की लड़ाई में जीत दर्ज कर टी20 सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया.  दूसरे मुकाबले में शर्मनाक हार के बाद टीम ने वापसी करते हुए आखिरी मुकाबला 8 विकेट से जीता. पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे की टीम ने तदिवानाशे मारुमनी की फिफ्टी के दम पर 20 ओवर में 8 विकेट पर 191 रन का स्कोर खड़ा किया था. जवाब में महज 2 विकेट गंवाकर 17.4 ओवर में जीत का लक्ष्य हासिल किया.

कामील मिशारा की नाबाद 73 रनों की पारी ने श्रीलंका को रविवार को हरारे में जिम्बाब्वे के खिलाफ आठ विकेट से जीत दिलाई. मिशारा और कुसल परेरा ने तीसरे विकेट के लिए नाबाद 117 रनों की साझेदारी की. श्रीलंका ने वनडे सीरीज 2-0 से जीतने के बाद टी20 सीरीज भी अपने नाम की. 24 साल के मिशारा ने पिछले चार टी20 इंटरनेशनल में सिर्फ 35 रन बनाए थे. करो या मरो के मुकाबले में उन्होंने तीन छक्के और छह चौके लगाकर 43 गेंदों में मैच जिताऊ पारी खेली.



Source link