कुत्तों के हमले से हिरन की मौत: शिवपुरी के भदरोनी में मिला शव, वन विभाग ने कराया पोस्टमार्टम – Shivpuri News

कुत्तों के हमले से हिरन की मौत:  शिवपुरी के भदरोनी में मिला शव, वन विभाग ने कराया पोस्टमार्टम – Shivpuri News



शिवपुरी जिले के पोहरी वन परिक्षेत्र के ग्राम भदरोनी में एक हिरन मृत मिला। ग्रामीणों के अनुसार कुत्तों के झुंड ने हिरन को घेर लिया था। इस हमले में हिरन की मौत हो गई। घटना रविवार को सामने आई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पोहरी पुलिस को दी।

.

सूचना मिलते ही डायल 112 से पायलट मदन मोहन शर्मा और आरक्षक रामनिवास सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने वन विभाग को भी सूचित किया। वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने हिरन के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

मौत का सटीक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।



Source link