Last Updated:
भारतीय फुटबॉल के दिग्गज खिलाड़ी सुनील छेत्री ने खुलासा किया है कि विराट कोहली ने उनके साथ अपने कुछ टेस्ट के स्कोर शेयर किए थे. छेत्री ने विश्व के सबसे बेहतरन फुटबॉल खिलाड़ियों में से एक क्रिस्टियानो रोनाल्डो से…और पढ़ें
देसी प्रीमियर लीग पॉडकास्ट पर सुनील छेत्री (Sunil Chhetri) ने विराट कोहली (Virat Kohli) की अनुशासित फिटनेस रूटीन की जमकर प्रशंसा की. छेत्री ने बताया कि इस स्टार बल्लेबाज ने लंदन से अपने फिटनेस टेस्ट के स्कोर उनके साथ साझा किए. पूर्व भारतीय फुटबॉल कप्तान ने यह नहीं बताया कि कोहली कौन से टेस्ट के स्कोर उन्हें दे रहे थे. लेकिन हालिया रिपोर्टों को देखते हुए यह संभवतः बीसीसीआई के अनिवार्य टेस्ट ही रहे होंगे.
सुनील छेत्री ने कहा, ‘कुछ दिन पहले ही वो (कोहली) कुछ टेस्ट करा रहा था, उसने मुझे अपने स्कोर भेजे. उसके स्कोर बहुत शानदार थे और ये अच्छी बात है कि ऐसे लोग आपके इर्द गिर्द रहते हैं. जब भी आप किसी बुरे दिन में अच्छा महसूस नहीं कर रहे होते हैं तो ऐसे लोगों के बारे में सोचकर खड़े हो जाते हैं कि मुझे भी करना है. जब आप शीर्ष पर होते हैं, तो हर कोई विराट कोहली या रोनाल्डो बनना चाहता है, और इन दोनों का अपनी जगह बनाए रखना अविश्वसनीय है.’
कोहली ने चैंपियंस ट्रॉफी में खेली थी शानदार पारी
बीसीसीआई द्वारा आयोजित फिटनेस टेस्ट के दौरान हड्डियों के घनत्व की जांच के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला टेस्ट भी हुआ था.इस बीच कोहली अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करेंगे. यह स्टार बल्लेबाज आखिरी बार चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत के लिए खेला था. और लीग चरण में पाकिस्तान के खिलाफ चेज करते हुए शतक बनाया था. उन्होंने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच जिताऊ 84 रन भी बनाए थे. कोहली ने मई 2025 में टेस्ट से संन्यास की घोषणा की और अब केवल एकदिवसीय मैचों में ही खेलेंगे. उन्होंने भारत की टी20 विश्व कप 2024 जीत के बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों से भी संन्यास ले लिया था.
कोहली और छेत्री अपनी फिटनेस के प्रति बहुत सजग हैं.दोनों एक अच्छे दोस्त हैं. 36 वर्षीय छेत्री दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के फैसले से हैरान नहीं थे. 41 वर्षीय छेत्री ने कोहली की तुलना फुटबॉल सुपरस्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो से की. जिनके नाम एक्टिव फुटबॉल खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा पेशेवर करियर गोल करने का रिकॉर्ड है. कोहली ने कई मौकों पर क्रिकेट के अलावा रोनाल्डो को अपनी खेल प्रेरणा बताया है, और छेत्री ने कहा कि दोनों की मानसिकता एक जैसी है.
मैं रोनाल्डो को नहीं जानता;छेत्री
छेत्री ने कहा, ‘मैं (क्रिस्टियानो) रोनाल्डो को व्यक्तिगत रूप से नहीं जानता. मैंने उन्हें देखा है, उनके बारे में पढ़ा है. मैं विराट (कोहली) को जानता हूं. इन दोनों में एक समानता यह है कि वे अपनी अब तक की उपलब्धियों से खुश नहीं हैं. मैंने भी अपने तरीके से यही बात अपने अंदर डालने की कोशिश की, क्योंकि जब आप उस दायरे में पहुंच जाते हैं जहां आप अपने अच्छे या बुरे कामों के बारे में सोचने लगते हैं, तो आप उस राह पर नहीं होते जहां आप होना चाहते हैं.’
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें