Ind vs Eng 4th Test: हार के बाद कितने खिलाड़ियों पर चलेगी तलवार, कितनी बदलेगी भारत की प्लेइंग XI

Ind vs Eng 4th Test: हार के बाद कितने खिलाड़ियों पर चलेगी तलवार, कितनी बदलेगी भारत की प्लेइंग XI


Last Updated:

Ind vs Eng 4th Test likely Playing XI: इंग्लैंड से तीसरा टेस्ट हारने के बाद भारत पर चौथे टेस्ट की प्लेइंग इलेवन में बदलाव का दबाव है. खासकर करुण नायर पर तलवार लटक रही है.

भारत पर चौथे टेस्ट की प्लेइंग इलेवन में बदलाव का दबाव है.

हाइलाइट्स

  • इंग्लैंड ने भारत को तीसरे टेस्ट में 22 रन से हराया.
  • हार के बाद भारत पर सीरीज में बने रहने का दबाव.
  • अब बदली प्लेइंग XI के साथ उतर सकता है भारत.
Ind vs Eng 4th Test likely Playing XI: भारत लॉर्ड्स में जीत की दहलीज पर पहुंचकर हार गया. इंग्लैंड तीसरा टेस्ट जीतकर सीरीज में 2-1 से आगे हो गया. अब तो टीम इंडिया की कमियों पर बहस भी चल निकली है. सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या भारत चौथे टेस्ट में इसी प्लेइंग इलेवन के साथ उतरेगा या कोई बदलाव करेगा. सबसे अधिक निशाने पर करुण नायर हैं, जिन्होंने कभी क्रिकेट से एक मौका मांगा था और अब उम्मीद तोड़ रहे हैं. आइए जानते हैं कि 23 जुलाई से होने वाले टेस्ट मैच में भारत अपनी प्लेइंग इलेवन में कितने बदलाव कर सकता है.

भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड ग्राउंड पर खेला जाएगा. भारत के लिए यह करो या मरो का मैच हो गया है. अगर भारत को एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी जीतनी है तो उसे सीरीज के बाकी बचे दोनों मैच जीतने होंगे. भारत के पास अब अब हारने का विकल्प नहीं है. अगर भारत चौथा टेस्ट हारा तो सीरीज में 1-3 से पिछड़ जाएगा. कप्तान शुभमन गिल और कोच गौतम गंभीर ऐसा कभी भी नहीं चाहेंगे. चाहे इसके लिए उन्हें प्लेइंग इलेवन में बदलाव ही ना क्यों करना पडे.

लॉर्ड्स टेस्ट जिताने वाला खिलाड़ी पूरी सीरीज से बाहर, इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए अब तक के तीन मैचों का एनालिसिस करेंगे तो पाएंगे कि ज्यादातर खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया है. भारत के दोनों ओपनर केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल सीरीज में शतक लगा चुके हैं. कप्तान शुभमन गिल सीरीज में तीन शतक बना चुके हैं तो उप कप्तान ऋषभ पंत एक टेस्ट की दोनों पारियों में शतक ठोक चुके हैं. ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा लगातार तीन फिफ्टी मार चुके हैं तो वॉशिंगटन सुंदर ने तीसरे टेस्ट में 4 विकेट झटके. नीतीश कुमार रेड्डी भी ठीक-ठाक खेल रहे हैं.

गेंदबाजों में जसप्रीत बुमराह के बारे में कहना ही क्या. वे दो मैच खेले हैं और दोनों में ही एक पारी में 5 विकेट ले चुके हैं. आकाश दीप दूसरे टेस्ट में 10 विकेट झटक चुके हैं. मोहम्मद सिराज सीरीज में सबसे अधिक 13 विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं.

कुल मिलाकर सीरीज में भारत के दो खिलाड़ी ही ऐसे हैं, जो अब तक प्रभाव नहीं छोड़ पाए हैं. इनमें पहला नाम करुण नायर हैं, जिन्होंने सीरीज की 6 पारियों में 131 रन ही बना पाए हैं. इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 40 रन रहा है. ऐसे में उन पर दबाव बढ़ता जा रहा है. दूसरा नाम साई सुदर्शन है जो सीरीज के पहले मैच में 30 रन बनाने के बाद ड्रॉप कर दिए गए. अब देखना है कि चौथे टेस्ट मैच में करुण नायर को मौका मिलता है या उन्हें साई सुदर्शन की तरह प्लेइंग इलेवन से ड्रॉप किया जाता है. दूसरा सवाल यह भी रहेगा कि अगर करुण नायर को ड्रॉप किया जाता है तो उनकी जगह साई आते हैं या फिर अभिमन्यु ईश्वरन को डेब्यू का मौका दिया जाए.

टीमें तो बराबरी से लड़ीं, पर हमारा कप्तान कमजोर पड़ गया, उधर स्टोक्स ने इतिहास रच दिया

इरफान पठान की मानें तो करुण नायर को चौथे टेस्ट में भी मौका मिल सकता है. सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के शो में इरफान ने कहा, ‘जहां तक मुझे पता है गौतम (गंभीर) ने करुण को पूरा मौका देने का वादा किया है. इसलिए लगता है कि करुण को अभी मौका मिलता रहेगा. ऐसे में संभावना यही है कि करुण नायर को कम से कम एक मौका और मिलेगा. यह भी संभव है कि करुण नायर अगर चौथे टेस्ट में नाकाम रहें तो यह उनका आखिरी मौका साबित हो.

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, करुण नायर, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज.

विजय प्रभात शुक्लाAssociate Editor

दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय. अप्रैल 2020 से News18Hindi में बतौर एसोसिएट एडिटर स्पोर्ट्स की जिम्मेदारी. न्यूज18हिंदी से पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, अमर उजाला अखबारों में पेज-1, खेल, देश-विदेश, इलेक्शन ड…और पढ़ें

दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय. अप्रैल 2020 से News18Hindi में बतौर एसोसिएट एडिटर स्पोर्ट्स की जिम्मेदारी. न्यूज18हिंदी से पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, अमर उजाला अखबारों में पेज-1, खेल, देश-विदेश, इलेक्शन ड… और पढ़ें

homecricket

हार के बाद कितने खिलाड़ियों पर चलेगी तलवार, कितनी बदलेगी भारत की प्लेइंग इलेवन



Source link