शाजापुर में कोतवाली थाने के पीछे लड्डू की बाड़ी इलाके में चोरों की हरकत सीसीटीवी में कैद हुई है। रविवार शाम 8 बजे के करीब यह वीडियो सामने आया। इसमें तीन संदिग्ध बदमाश मुंह पर कपड़ा बांधकर घरों की रेकी करते दिखाई दिए। यह वीडियो बीती रात के बताए जा रहे
.
स्थानीय निवासी सतीश भावसार के घर के सीसीटीवी कैमरे में यह घटना कैद हुई। फुटेज में एक बदमाश के हाथ में लोहे की रॉड भी नजर आई। भावसार ने बताया कि बदमाश चोरी की नीयत से आए थे। किसी के जागने या आने की आहट पाकर वे भाग गए।
पुलिस ने कहा- शिकायत पर कार्रवाई करेंगे
स्थानीय निवासियों ने इस मामले में कोतवाली थाने में शिकायत करने की बात कही है। हालांकि, कोतवाली थाना प्रभारी संतोष सिंह वाघेला का कहना है कि अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
शहर में लगातार चोरी की वारदातें सामने आ रही हैं। ये संदिग्ध बदमाश अन्य इलाकों में भी देखे गए हैं। स्थानीय लोगों की मांग है कि पुलिस इन बदमाशों को जल्द पकड़े।