हम आपको बता रहे हैं, भोपाल शहर में आज कहां-क्या हो रहा है। यहां हर वो जानकारी होगी, जो आपके काम आएगी। संगीत-संस्कृति, आर्ट, ड्रामा के इवेंट से लेकर मौसम, सिटी ट्रैफिक, बिजली-पानी की सप्लाई से जुड़ा हर अपडेट मिलेगा।
.
सुविधाएं जो आपसे जुड़ी हैं |
इन इलाकों में बिजली गुल रहेगी
- सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक अंसल ग्रीन, डी-मार्ट, जानकी अपार्टमेंट, फाइन एवेन्यू, गेहूंखेड़ा, तहसील कार्यालय, वंदना नगर, सेंट जोसेफ स्कूल, मधुबन हाइट्स, सांई रेजीडेंसी, एवं आसपास के क्षेत्र।
- सुबह 10 से शाम 4 बजे तक लालघाटी, बरेला गांव, कोहेफिजा रोड, ईदगाह फिल्टर प्लांट, वीआईपी गेस्ट हाउस, हाउसिंग बोर्ड, बीडीए एवं आसपास।
- सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक रचना नगर, गौतम नगर, बैंक कॉलोनी, सिद्धी विनायक एवं आसपास के इलाके।
|
आर्ट/कल्चर/एग्जीबिशन/ सभा
|
रचनाकारों का पाठ
- मध्यप्रदेश संस्कृति परिषद के निराला सृजन पीठ द्वारा सुबह 11.30 बजे शिवाजी नगर स्थित दुष्यंत कुमार त्यागी स्मृति संग्रहालय में एक विशेष कार्यक्रम किया जाएगा।
- इसमें भोपाल शहर के वरिष्ठ और युवा रचनाकार अपनी रचनाओं का पाठ करेंगे।
- कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रख्यात कवि, निर्देशक और लेखक डॉ. उदय रोमन करेंगे।
- महेश अग्रवाल, राजेंद्र गट्टानी, महेश सोनी, रितेश दुबे, कुमार चंदन, वर्षा चौबे, कीर्ति श्रीवास्तव, सीमा शिवहरे, आदित्य गुप्ता, प्रतिभा श्रीवास्तव सहित कुल 11 रचनाकार अपनी रचनाओं का पाठ करेंगे।
- यह कार्यक्रम साहित्य प्रेमियों के लिए एक अनूठा अवसर होगा। जिसमें स्थानीय रचनाकारों के कार्यों का परिचय मिलेगा और साथ ही साहित्य की समृद्धि में योगदान दिया जाएगा।
गौहर महल
- इन दिनों गौहर महल में गांधी शिल्प बाजार आयोजित किया जा रहा है।
- 9 सितंबर तक चलने वाले इस बाजार में आप रात 10 बजे तक खरीददारी कर सकते हैं।
|
कैंपस/जॉब |
पश्चिम मध्य रेलवे में अप्रेंटिसशिप के 2865 पदों पर वैकेंसी
- पश्चिम मध्य रेलवे ने वर्ष 2025-26 के लिए अप्रेंटिस भर्ती की अधिसूचना जारी कर दी है।
- प्रशिक्षण अधिनियम 1961 के तहत होने वाली इस भर्ती में कुल 2865 पद भरे जाएंगे।
- अधिसूचना के मुताबिक भोपाल मंडल के लिए 558 पद, जबलपुर मंडल में 1136 पद, कोटा मंडल में 865 पद, भोपाल स्थित सडीपुका में 136 पद, कोटा वर्कशॉप में 151 पद और मुख्यालय जबलपुर में 19 पद निर्धारित किए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर
कर्मचारी चयन मंडल करेगा 339 पदों पर भर्ती
- मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने ग्रुप 2 और सब ग्रुप तीन भर्ती 2025 में 339 पदों पर नियुक्ति देने की प्रक्रिया शुरू की है।
- 9 से 23 सितंबर के बीच आवेदन किए जा सकेंगे। esb.mp.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। पढ़ें पूरी खबर
|
काम की जरूरी लिंक्स
Source link