आरक्षक पति की मौत, पत्नी ने खाया जहरीला पदार्थ: दमोह जिला अस्पताल में भर्ती, कॉन्स्टेबल का आज ही अंतिम संस्कार किया गया – Damoh News

आरक्षक पति की मौत, पत्नी ने खाया जहरीला पदार्थ:  दमोह जिला अस्पताल में भर्ती, कॉन्स्टेबल का आज ही अंतिम संस्कार किया गया – Damoh News



दमोह के फुटेरा मोहल्ला में आरक्षक रूपेश साहू की मौत के गम में उनकी पत्नी नीता साहू ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां आईसीयू (ICU) में उनका इलाज चल रहा है।

.

मृतक आरक्षक रूपेश साहू सागर जिले के कोतवाली थाने में तैनात थे। एक दिन पहले रविवार सुबह उन्होंने जहर खा लिया था, जिससे उनकी मौत हो गई थी। सोमवार दोपहर को उनका अंतिम संस्कार किया गया था।

हैरान करने वाली बात यह है कि पति के अंतिम संस्कार के कुछ ही घंटों बाद नीता साहू ने भी जहरीला पदार्थ खा लिया। जैसे ही परिवार वालों को इसका पता चला, वे उन्हें तुरंत जिला अस्पताल लेकर भागे। फिलहाल, परिवार के लोग इस मामले में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं और घटना की असली वजह अब तक सामने नहीं आई है।

आईसीयू में चल रहा है इलाज, हालत नाजुक

अस्पताल के डॉक्टर का कहना है कि महिला की हालत काफी नाजुक बनी हुई है। पुलिस अब इस पूरे मामले की जांच कर रही है कि आखिर किस वजह से आरक्षक और फिर उनकी पत्नी ने ऐसा घातक कदम उठाया।



Source link