रिंकू या पांड्या नहीं… ये बल्लेबाज है भारत का सबसे खतरनाक मैच फिनिशर, टीम से जुड़कर ताकत की दोगुनी

रिंकू या पांड्या नहीं… ये बल्लेबाज है भारत का सबसे खतरनाक मैच फिनिशर, टीम से जुड़कर ताकत की दोगुनी


Asia Cup 2025: हार्दिक पांड्या या फिर रिंकू सिंह नहीं… बल्कि भारत के पास एक ऐसा खूंखार मैच फिनिशर मौजूद है, जो एशिया कप 2025 टूर्नामेंट में चौके और छक्कों की बरसात कर रनों की आग उगलेगा. दुनियाभर के गेंदबाज भारत के इस बल्लेबाज के सामने गेंद डालने से घबराते हैं. इस मैच विनर ने टीम इंडिया से जुड़कर उसकी ताकत दोगुना कर दी है. भारतीय टीम में इस विस्फोटक बल्लेबाज की एंट्री की वजह से विरोधी टीमों में भी खौफ का माहौल होगा. एशिया कप 2025 टूर्नामेंट में भारत का यह ब्रह्मास्त्र तबाही मचाने के लिए तैयार है. अपने तूफान से ये खिलाड़ी टीम इंडिया को 9वीं बार एशिया कप चैंपियन बना देगा.

ये बल्लेबाज है भारत का सबसे खतरनाक मैच फिनिशर

भारत का यह विनाशक बल्लेबाज मैदान के चारों तरफ चौके और छक्कों से गदर मचाता है. टीम इंडिया का यह जांबाज बल्लेबाज कोई और नहीं बल्कि शिवम दुबे हैं. एशिया कप 2025 टूर्नामेंट में शिवम दुबे नंबर 6 पर उतारकर टीम इंडिया के लिए चौके और छक्कों से तहलका मचाएंगे और विरोधी टीम के गेंदबाजों पर प्रचंड प्रहार करेंगे. शिवम दुबे की बल्लेबाजी का कोई मुकाबला ही नहीं है. शिवम दुबे जैसा टैलेंटेड बल्लेबाज मैदान के चारों तरफ एक से बढ़कर एक शॉट्स खेलने और रन बटोरने की कला जानता है.

Add Zee News as a Preferred Source


बड़े-बड़े छक्के लगाते हैं

शिवम दुबे के पास पारी को संभालने और साथ ही मैच फिनिश करने की दोहरी काबिलियत है. ये बल्लेबाज इस बार भारत को 9वीं बार एशिया कप चैंपियन बना सकता है. शिवम दुबे खतरनाक और स्टाइलिस्ट क्रिकेटर हैं, जो भारत को अपने दम पर जीत दिला सकते हैं. 32 साल के शिवम दुबे जिस तरह से छक्के लगाते हैं, उससे उनमें युवराज सिंह की झलक देखने को मिलती है. शिवम दुबे बाएं हाथ से बल्लेबाजी जबकि दाएं हाथ से तेज गेंदबाजी करते हैं. बाएं हाथ से बल्लेबाजी करने वाले शिवम दुबे बड़े-बड़े छक्के जड़ सकते हैं.

एक ओवर में लगाए थे 5 छक्के

शिवम दुबे ने भारत के लिए 35 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. टी20 इंटरनेशनल में शिवम दुबे ने 531 रन बनाने के अलावा 13 विकेट भी झटके हैं. शिवम दुबे ने 4 वनडे मैच भी खेले हैं. वनडे में शिवम दुबे ने 43 रन बनाने के अलावा 1 विकेट भी हासिल किया है. आईपीएल के 79 मैचों में शिवम दुबे ने 1859 रन बनाए, जिसमें 10 अर्धशतक शामिल हैं. शिवम दुबे निचले क्रम में फिनिशर की भूमिका निभाते हैं. शिवम दुबे ने IPL में 5 विकेट हासिल किए हैं. शिवम दुबे ने टीम इंडिया के लिए अपना डेब्यू साल 2019 में किया. शिवम दुबे तब चर्चा में आए थे जब उन्होंने साल 2018 में बड़ोदा के खिलाफ रणजी ट्रॉफी के मैच में एक ओवर में पांच छक्के लगा दिए थे.

टीम इंडिया की तैयारी जोरदार

एशिया कप 2025 टूर्नामेंट में भारत अपने अभियान की शुरुआत 10 सितंबर को मेजबान संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के खिलाफ करेगा. भारत इसके बाद 14 सितंबर को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान और 19 सितंबर को ओमान से भिड़ेगा. मैच शुरू होने में एक सप्ताह से भी कम समय बचा है, इसलिए टीम इंडिया के लिए प्रैक्टिस सेशन का आयोजन हुआ. टीम इंडिया के सभी बल्लेबाजों ने प्रैक्टिस सेशन में अपनी हार्ड हिटिंग से फैंस को रोमांचक कर दिया और विरोधी टीमों को ट्रेलर दिखाया कि एशिया कप 2025 टूर्नामेंट में वह किस कदर तबाही मचाएंगे.



Source link