हरदा जिला जेल में रविवार दोपहर को दो कैदियों ने जेल प्रहरी के साथ मारपीट की। जेल प्रहरी पुष्पेंद्र सिंह राजपूत ड्यूटी के दौरान एक बैरक से चिल्लाने की आवाज सुनकर पहुंचे। विचाराधीन कैदी महादेव ने बताया कि हत्या के आरोपी सन्नी राजपूत और भूरा राजपूत उसके
.
इस दौरान सन्नी और भूरा ने मुख्य प्रहरी के पास जाने का विरोध किया। दोनों ने जेल प्रहरी के साथ मारपीट की और जेल से बाहर आने पर देख लेने की धमकी दी। तीन अन्य कैदियों ने बीच-बचाव किया। जेल प्रहरी ने सिटी कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी कैदियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 296, 115(2), 352(2), 3(5) एवं 132 के तहत मामला दर्ज किया गया है।