Last Updated:
दुबई में एशिया कप 2025 की प्रैक्टिस के दौरान हार्दिक पंड्या ने Richard Mille RM27-04 घड़ी पहनी, जिसकी कीमत 20 करोड़ है और यह सिर्फ 50 लोगों के लिए बनी है.
एशिया कप खेलने पहुंचे हार्दिक पांड्या ने प्रैक्टिस के दौरान अपनी कलाई पर जो घड़ी बांध रखी थी उसकी कीमत करोड़ों में बताई जा रही है. इस साल टूर्नामेंट को जीतने वाली विजेता टीम को तीन लाख अमेरिकी डॉलर यानी 2.6 करोड़ रुपये मिलने की खबर है. वहीं हार्दिक पंड्या के हाथ के घड़ी की कीमत इससे लगभग 10 गुना ज्यादा है. हार्दिक जिस घड़ी को पहनकर प्रैक्टिस करते नजर आए उसकी कीमत तकरीबन 20 करोड़ है.