Virat Kohli Instagram: विराट कोहली का इंस्टाग्राम अकाउंट फिर से एक्टिव हो गया है. अब उनकी प्रोफाइल साफ दिख रही है. पोस्ट की गई फोटो और वीडियो भी शो होने लगे हैं. ये उनके 274 मिलियन फैंस के लिए राहत की खबर है, जो कोहली को इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं. जब कोहली का अकाउंट ‘User Not Found’ बता रहा था तो उनके चाहने वाले हैरान थे कि आखिर ये क्या हुआ? लेकिन अब कोहली की इंस्टा प्रोफाइल आसानी से देखी जा सकती है, लेकिन सवाल ये है कि आखिर अकाउंट कई घंटों तक ‘प्रोफाइल उपलब्ध नहीं है’ क्यों बता रहा था? इस बारे में विराट कोहली या फिर उनकी टीम की तरफ से अब तक कोई आधिकारिक पोस्ट या बयान सामने नहीं आया है.
विराट कोहली को इंस्टाग्राम पर 270 मिलियन यानी 27 करोड़ यूजर फॉलो करते हैं. वो कोहली की हर एक पोस्ट का बेसब्री से इंतजार करते हैं. यही वजह है कि जब किंग कोहली के अकाउंट गायब होने की खबर आग की तरह सोशल मीडिया पर फैल गई. कई तरह के कयास इसलिए लगाए जा रहे थे कि दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इस दिग्गज क्रिकेटर के अकाउंट उपलब्ध थे, सिर्फ इंस्टाग्राम पर ही वो गायब हुए थे.
फैंस को सता रहा था ये डर
ऐसे में फैंस को चिंता थी कि कहीं उनके चहेते खिलाड़ी का अकाउंट हैक, बैन या फिर डिलीट तो नहीं हो गया? लेकिन जैसे ही दोबारा एक्टिव हुआ तो फैंस ने राहत की सांस ली. जब यूजर्स ने कोहली की प्रोफाइल सर्च की थी तो ‘User not found’ दिख रहा था.
फैंस को है इस सवाल के जवाब का इंतजार
इस सवाल का जवाब अब तक नहीं मिला है. ये सवाल हर किसी के जेहन में है कि कोहली का इंस्टा अकाउंट तकनीकी कारणों के चलते बंद हुआ था फिर खुद कोहली का ये डिसीजन था. देखना हो इसका जवाब कोहली देतें हैं या नहीं…
ये बी पढ़ें: विराट कोहली का अचानक इंस्टाग्राम से अकाउंट हुआ गायब, सोशल मीडिया पर मच गई खलबली