टीकमगढ़ में शुक्रवार सुबह की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई। चारों ओर कोहरा छाए रहने से विजिबिलिटी काफी कम रही। पिछले तीन दिनों से चल रही सर्द हवाओं के कारण दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इससे पहले बुधवार रात न्यूनतम तापमान 13.02 डिग्री था। भू-अभिलेख कार्यालय के अनुसार, रविवार को अधिकतम तापमान 20.7 और न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री दर्ज हुआ था। सोमवार को यह बढ़कर अधिकतम 24 और न्यूनतम 11 डिग्री रहा। मंगलवार को अधिकतम 27 और न्यूनतम 13 डिग्री दर्ज किया गया था। सोमवार और मंगलवार को बारिश की संभावना जताई मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, शुक्रवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहने की संभावना है। शनिवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री तक पहुंच सकता है। रविवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री तक बढ़ने का अनुमान है। विभाग ने आगामी सोमवार और मंगलवार को एक बार फिर बारिश की संभावना जताई है। किसान बोले-फसलों के लिए वर्तमान मौसम अनुकूल किसान शोभाराम रैकवार ने बताया कि फसलों के लिए वर्तमान मौसम अनुकूल है। खेतों की नमी बनाए रखने के लिए 15 से 20 दिन तक ठंड आवश्यक है। ठंड पड़ने से गेहूं का दाना बेहतर होगा। हालांकि, आंधी के साथ होने वाली बारिश फसलों के लिए नुकसानदायक हो सकती है। मौसम में आए इस बदलाव से लोगों को एक बार फिर कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है।
Source link