एशिया कप से पहले रवि शास्त्री ने टीम इंडिया को दिया गुरुमंत्र, सूर्यकुमार की सेना ने कर लिया ये काम तो जीत पक्की

एशिया कप से पहले रवि शास्त्री ने टीम इंडिया को दिया गुरुमंत्र, सूर्यकुमार की सेना ने कर लिया ये काम तो जीत पक्की


एशिया कप की शुरुआत होने में अब बस 24 घंटे का समय रह गए है. इस बार एशिया कप टी20 फॉर्मेट में खेला जाना है. ये तीसरा मौका जब टूर्नामेंट टी20 के फॉर्मेट में खेला जाएगा. कल यानी 9 सितंबर से एशिया कप के 17 वें सीजन की शुरुआत होगी. टूर्नामेंट शुरू होने से पहले भारत के पूर्व हेड कोच ने संजू सैमसन को लेकर बयान दिया है.  एशिया कप स्क्वॉड में जगह मिलने के बावजूद संजू के प्लेइंग 11 में शामिल होने पर सवाल बने हुए हैं. संजू का पिछला ट्रैक रिकॉर्ड बेहतरीन रहा है. उन्होंने हाल ही में खेले गए केरल क्रिकेट लीग में रन बनाए और पिछले 10 टी20 मैचों में 3 शतक जड़े हैं, लेकिन फिर भी टीम में संजू की जगह बनते नहीं दिख रही है. इससे ठीक पहले रवि शास्त्री ने मैनेजमेंट को सलाह दी है.

शास्त्री का संजू को सपोर्ट
रवि शास्त्री ने कहा, ” भारतीय टॉप ऑर्डर में संजू सैमसन एक बेहतरीन बल्लेबाज हैं. अगर संजू चल गए तो वो आपको हारा हुआ मैच भी जीता सकते हैं, उनको टॉप ऑर्डर में ही रहने दो, यही बेहतर होगा.”  सैमसन ने हाल ही में केसीएल में महज 5 मैचों में 368 रन बनाए थे.  उन्होंने ये रन बतौर ओपनर बनाए थे. हालांकि, चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने साफ कर दिया था कि संजू एशिया कप में ओपनिंग नहीं करेंगे.

टीम में जगह बनाने को होड़
टी20 एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम का चयन हुआ तो मौजूदा चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर और सूर्यकुमार यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी. उस दौरान अगरकर ने कहा था, जब तक गिल टीम में नहीं थे तब तक संजू ओपनर थे. अब वो जब टीम में खेल रहे हैं तो पारी की शुरुआत अभिषेक के साथ करेंगे.  3 नंबर के स्पॉट के लिए तिलक वर्मा की जगह लगभग तय है. ऐसे में सैमसन को टीम में जगह बनाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है.

Add Zee News as a Preferred Source


ये भी पढ़ें: इस गेंदबाज ने झटके हैं टी20 एशिया कप में सबसे ज्यादा विकेट, लिस्ट में भारतीय गेंदबाजों का जलवा

संजू का टी 20 करियर

संजू ने अपने टी20 करियर में खेले 42 मैचों की 38 पारियों में 152.98 के स्ट्राइक रेट से 811 रन बनाए हैं.  इस दौरान सैमसन ने 3 शतक और 2 अर्धशतक जड़े हैं. वहीं उनका उच्चतम स्कोर 111 रनों का रहा है.  



Source link