बिजलपुर के रहने वाले नवल की हादसे में मौत हो गई।
इंदौर के एबी रोड पर सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तीन युवकों ने तेज रफ्तार में अपनी बाइक से दूसरी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गए। घायल युवक को एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज क
.
राजेंद्र नगर पुलिस के मुताबिक, यह घटना शिवसिटी क्षेत्र की है। नवल सिसौदिया (50), निवासी बिजलपुर रविवार शाम अपनी बाइक से नेहरू नगर की ओर जा रहा था। उसी दौरान शिवसिटी के पास तीन युवकों की तेज रफ्तार बाइक नवल की बाइक से टकरा गई। हादसे में टक्कर मारने वाले युवकों को हाथ-पैर में मामूली चोटें आईं, लेकिन वे मौके से फरार हो गए।
नवल सिसौदिया काफी देर तक सड़क पर पड़े रहा। स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस को सूचना दी, जिसके बाद उन्हें एमवाय अस्पताल भेजा गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
पेंट्री का काम करता था नवल
परिवार के अनुसार, नवल पेंट्री का काम करते थे। रविवार शाम वह काम निपटाकर घर लौट रहा था और फिर बाइक से नेहरू नगर, राऊ की ओर जा रहा था, तभी यह हादसा हो गया। उनके परिवार में पत्नी, दो बेटे और एक बेटी हैं।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।