कभी पिस्टल लेकर बकी थी कपिल देव को गालियां, अब योगराज सिंह ने फोड़ा एक और बम

कभी पिस्टल लेकर बकी थी कपिल देव को गालियां, अब योगराज सिंह ने फोड़ा एक और बम


Last Updated:

Kapil Dev Yograj Singh: पूर्व भारतीय क्रिकेटर और युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने एक बार फिर कपिल देव पर हमला बोला है. योगराज ने कपिल को मैच फिक्सर बताया है.

योगराज सिंह और कपिल देव का ताजा विवाद
नई दिल्ली: चंद महीने पहले एक यूट्यूब चैनल पर इंटरव्यू देते हुए योगराज सिंह ने कहा था कि उन्होंने एक बार गुस्से में कपिल देव को जमकर गालियां बकी थी. इतना ही नहीं वह पिस्टल लेकर उन्हें गोली मारने कपिल के घर भी चले गए थे क्योंकि उन्हें साजिश करके टीम से ड्रॉप कर दिया गया था. अब उस खुलासे के बाद योगराज ने कपिल देव के खिलाफ फिर से आग उगली है.

योगराज सिंह ने सवाल उठाया है कि कपिल देव से जुड़ा मैच फिक्सिंग का मामला बंद क्यों कर दिया गया और फिर कभी क्यों नहीं खोला गया? उन्होंने दावा किया कि मामले को फिर से खोलने से कई क्रिकेट दिग्गजों की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंच सकती है.

इनसाइडस्पोर्ट से बात करते हुए योगराज ने आरोप लगाया कि कपिल देव और मोहम्मद अजहरुद्दीन जैसे भारतीय क्रिकेट के बड़े नामों को बचाने के लिए यह मामला बंद कर दिया गया. योगराज ने कहा:

सभी पत्रकारों से पूछिए कि सुप्रीम कोर्ट में बंद पड़ी मैच फिक्सिंग की फाइल कहां है? मैच फिक्सिंग में कौन-कौन शामिल थे? पहले कपिल देव का नाम इसमें शामिल था, फिर अजहरुद्दीन का और कई अन्य खिलाड़ियों का. उस फाइल को बंद क्यों किया गया और दोबारा क्यों नहीं खोला गया? क्योंकि कई दिग्गजों के सिर कट जाएंगे.

इससे पहले योगराज सिंह ने कपिल देव, एमएस धोनी और बिशन सिंह बेदी पर भी खिलाड़ियों के साथ अच्छा व्यवहार न करने का आरोप लगाया था. योगराज ने कहा था, ‘मैं बिशन सिंह बेदी, कपिल देव और एमएस धोनी के बारे में बात करता हूं. मैं उन लोगों के बारे में बात कर सकता हूं, जिनके साथ मैं रहा हूं. उन्होंने लोगों के साथ बहुत बुरा व्यवहार किया है. जो गलत है वो गलत है. दो गलत मिलकर एक सही नहीं हो सकते. मैं खुलेआम कहता हूं कि हमारे क्रिकेटर्स और टीम को हमारे कप्तान ने बर्बाद कर दिया.’

योगराज सिंह ने आगे कहा, ‘आप गौतम गंभीर को इस बारे में बोलते हुए देखिए. वीरेंद्र सहवाग ने भी खुलेआम यह कहा. हरभजन सिंह ने बताया कि कैसे उन्हें टीम से मक्खी की तरह बाहर कर दिया गया. आपको एक जूरी बनानी चाहिए जो बताए कि उन्होंने ऐसा क्यों किया. एमएस धोनी जवाब नहीं देना चाहते. जो जवाब नहीं देना चाहता, उसका जमीर दोषी है.’

Anshul Talmale

फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया…और पढ़ें

फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया… और पढ़ें

homecricket

कभी पिस्टल लेकर बकी थी कपिल देव को गालियां, अब योगराज सिंह ने फोड़ा एक और बम



Source link