चंद्रग्रहण के बाद शाजापुर के मंदिरों में शुद्धिकरण: गंगाजल और गुलाब जल से अभिषेक, श्रद्धालुओं ने किए दर्शन – shajapur (MP) News

चंद्रग्रहण के बाद शाजापुर के मंदिरों में शुद्धिकरण:  गंगाजल और गुलाब जल से अभिषेक, श्रद्धालुओं ने किए दर्शन – shajapur (MP) News


शाजापुर के मंदिरों का हुआ शुद्धिकरण

शाजापुर में चंद्रग्रहण की समाप्ति के बाद सोमवार सुबह मंदिरों में विशेष शुद्धिकरण किया गया। इसके बाद मंदिरों के पट खोले गए।

.

मंदिरों में शहद, दही, गंगाजल और गुलाब जल से अभिषेक की विधि संपन्न हुई। मां राजराजेश्वरी माता मंदिर में पूरे परिसर की सफाई की गई। शुद्धिकरण के उपरांत आरती की गई और माता का श्रृंगार किया गया।

मंदिर के पुजारी आशीष नागर ने बताया कि रविवार रात को चंद्र ग्रहण के सूतक के कारण मंदिर के पट बंद कर दिए गए थे। रात्रि आरती बाहर से की गई। सूतक काल में भजन कीर्तन का आयोजन किया गया।

सोमवार सुबह से ही श्रद्धालु दर्शन के लिए मंदिर पहुंचे। शहर के सभी मंदिरों में शुद्धिकरण के बाद पूजा-अर्चना का क्रम पुनः प्रारंभ हुआ। सुबह की आरती के साथ माता को भोग प्रसाद भी अर्पित किया गया।



Source link