राजगढ़ जिले के खिलचीपुर थाना क्षेत्र की गायत्री कॉलोनी वार्ड नंबर 10 के मेन रोड पर नगर परिषद द्वारा पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदा गया गड्ढा पिछले दो महीने से अधूरा पड़ा है। नगर परिषद के कर्मचारी चैंबर बनाने का काम करते-करते अधूरा छोड़कर चले गए हैं, जिसस
.
स्थानीय वासियों ने बताया कि सड़क पर पड़े मलबे और गड्ढे के कारण अंधेरे में कई वाहन चालक गिरकर घायल हो चुके हैं।
गोविंद परमार ने बताया कि “गायत्री मंदिर के समीप मेन रोड पर यह गड्ढा दो महीने से पड़ा है। लोगों को निकलने में दिक्कत हो रही है और सड़क पर मलवा रहने से कई बार वाहन चालक गिरकर चोटिल हो चुके हैं। नगर परिषद के कर्मचारी आते हैं, थोड़ा काम करके चले जाते हैं लेकिन पाइपलाइन को सही तरीके से नहीं लगाते। यह स्थिति हमारे लिए चिंता का विषय बन गई है।”
नगरवासियों ने नगर परिषद और संबंधित अधिकारियों से तत्काल गड्ढा भरने और पाइपलाइन कार्य पूरा करने की मांग की, ताकि सड़क सुरक्षित रहे और आवागमन में होने वाली परेशानियों से निजात मिल सके।