ग्वालियर में युवक की चाकू मारकर हत्या: मंदिर की सीढ़ियों पर मिला शव; सीने पर गहरे घाव, परिजन ने दोस्तों पर लगाया आरोप – Gwalior News

ग्वालियर में युवक की चाकू मारकर हत्या:  मंदिर की सीढ़ियों पर मिला शव; सीने पर गहरे घाव, परिजन ने दोस्तों पर लगाया आरोप – Gwalior News


घटना स्थल पर पड़ा मृतक का शव, इनसेट में मृतक आनंद पाल।

ग्वालियर के हीरा भूमिया मंदिर की सीढ़ियों पर सोमवार सुबह 35 वर्षीय आनंद पाल का शव पड़ा मिला। मृतक के सीने पर चाकू के चार-पांच गंभीर घाव थे। पुलिस को आशंका है कि नशे के दौरान दोस्तों के साथ बहस के बाद हत्या हुई। आनंद हलवाई का काम करता था और उस पर चोरी

.

आनंद पाल रविवार शाम को घर से निकला था और सोमवार सुबह उसका शव लक्ष्मण तलैया स्थित हीरा भूमिया मंदिर की सीढ़ियों पर मिला। स्थानीय रहवासी मनोज शुक्ला ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर बहोड़ापुर थाना प्रभारी जितेन्द्र सिंह पहुंचे और प्रारंभिक जांच में इसे हत्या का मामला माना।

मृतक आनंद पाल।

फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड मौके पर

पुलिस ने फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड को मौके पर बुलाकर जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में पता चला कि आनंद के सीने पर चार चाकू के वार किए गए हैं, मौके से यह संकेत मिलता है कि वार जमीन पर पटकने के बाद किए गए।

परिजनों ने दोस्तों पर लगाए आरोप

आनंद के पिता रामवरन पाल ने कहा कि उनकी हत्या उसके दोस्तों ने की है। आनंद अक्सर सप्ताह में केवल एक-दो बार घर आता था। रात में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ और चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी गई।

पुलिस को आशंका है कि आनंद मंदिर के पास दोस्तों के साथ नशा कर रहा था। इसी दौरान बहस हुई और हत्या की घटना हुई। हमलावर फरार हैं। पुलिस यह पता लगा रही है कि रात को कौन-कौन आनंद के साथ मौजूद थे।

10 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज

स्थानीय सूत्रों के अनुसार आनंद पर चोरी और मारपीट के 10 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। वर्ष 2024 में उसे जिलाबदर भी किया गया था। पुलिस उसका अन्य थानों का रिकॉर्ड भी खंगाल रही है।

सीएसपी कृष्ण पाल सिंह ने बताया कि युवक की चाकू मारकर हत्या की गई है। पुलिस ने शव को निगरानी में लिया है और रात को आनंद के साथ कौन बैठे थे, इसकी जानकारी जुटा रही है। जल्द आरोपियों को पकड़कर मामले का खुलासा किया जाएगा।



Source link