8 दिसंबर से खंडवा होकर चलेगी मुजफ्फरपुर-हड़पसर ट्रेन: हर हफ्ते एक फेरा, मैहर-जबलपुर के लिए नई वैकल्पिक ट्रेन होगी – Khandwa News

8 दिसंबर से खंडवा होकर चलेगी मुजफ्फरपुर-हड़पसर ट्रेन:  हर हफ्ते एक फेरा, मैहर-जबलपुर के लिए नई वैकल्पिक ट्रेन होगी – Khandwa News



.

रेलवे ने मुजफ्फरपुर–हड़पसर (पुणे) के बीच चल रही स्पेशल ट्रेन को नियमित करने की मंजूरी दे दी है। यह सेवा 8 दिसंबर से शुरू होगी और खंडवा स्टेशन पर निर्धारित स्टापेज के साथ चलेगी। खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने कहा कि क्षेत्रवासियों की पुणे की ओर सीधी ट्रेन बढ़ाने की सालों पुरानी मांग अब पूरी हो गई है।

ट्रेन संख्या 15589 (मुजफ्फरपुर-हड़पसर)

प्रस्थान: हर सोमवार शाम 7:25 बजे मुजफ्फरपुर से

खंडवा आगमन: अगले दिन शाम 5:00 बजे

हड़पसर (पुणे) आगमन: तीसरे दिन सुबह 6:25 बजे

ट्रेन संख्या 15590 (हड़पसर-मुजफ्फरपुर)

प्रस्थान: हर बुधवार सुबह 10:00 बजे हड़पसर से

खंडवा आगमन: रात्रि 10:00 बजे

मुजफ्फरपुर आगमन: अगले दिन रात 9:50 बजे

खंडवा सहित इन स्टेशनों पर होगा स्टापेज

हाजीपुर, सोनपुर, पाटलिपुत्र, दानापुर, आरा, बक्सर, दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज छिवकी, मानिकपुर, सतना, मैहर, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, पिपरिया, इटारसी, खंडवा, भुसावल, मनमाड, कोपरगांव, बेलापुर, अहिल्यानगर, दौंड कॉर्ड लाइन और हड़पसर।​​​​​​



Source link