पचमढ़ी में होगा कांग्रेस के जिलाध्यक्षों का प्रशिक्षण: राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे आएंगे; बूथ प्रबंधन समेत अन्य विषयों की लगेगी क्लास – narmadapuram (hoshangabad) News

पचमढ़ी में होगा कांग्रेस के जिलाध्यक्षों का प्रशिक्षण:  राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे आएंगे; बूथ प्रबंधन समेत अन्य विषयों की लगेगी क्लास – narmadapuram (hoshangabad) News



कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिवकांत पांडे और पूर्व लोकसभा प्रत्याशी संजय शर्मा ने पचमढ़ी प्रशिक्षण स्थल के लिए स्थान देखा।

मप्र के इकलौते हिल स्टेशन पचमढ़ी में कांग्रेस पार्टी 25 सितंबर से 5 अक्टूबर तक जिला अध्यक्षों का प्रशिक्षण शिविर आयोजित करेगी। इसमें प्रदेश के 71 जिला अध्यक्ष शामिल होंगे। कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता उन्हें सीधे प्रशिक्षण और मार्गदर्शन देंगे। तैयारियो

.

जिला अध्यक्ष शिवकांत पांडे ने बताया कि शिविर में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सहित वरिष्ठ नेता पचमढ़ी पहुंचेंगे। वे जिला अध्यक्षों को संगठन की भूमिका और चुनावी रणनीति पर सीधा मार्गदर्शन देंगे। उद्देश्य है कि लोकसभा और विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत किया जा सके।

राहुल गांधी ने जिलाध्यक्षों को बनाया अहम कड़ी

राहुल गांधी ने संगठन सृजन अभियान की शुरुआत में ही स्पष्ट किया था कि जिलाध्यक्ष अब कांग्रेस की सबसे मजबूत कड़ी होंगे। वे जिले की गतिविधियों के साथ-साथ एआईसीसी से सीधा संवाद कर सकेंगे। यही वजह है कि उन्हें बूथ प्रबंधन और संगठनात्मक कार्यों में प्रशिक्षित किया जा रहा है।

हर विषय पर मिलेगी ट्रेनिंग

शिविर में बूथ की ताकत, कार्यकर्ताओं से जुड़ाव, सोशल मीडिया का इस्तेमाल और कार्यकर्ता से लेकर बड़े नेताओं तक तालमेल बैठाने जैसे विषय शामिल रहेंगे। साथ ही चुनाव में बूथ प्रबंधन और कार्यकर्ताओं के साथ व्यवहार पर भी खास सत्र होंगे।



Source link