घायल को अस्पताल लेकर पहुंचा पुलिसकर्मी।
आगर मालवा के ग्राम महुड़िया में सोमवार को एक दामाद पर ससुराल पक्ष ने हमला कर दिया। शुजालपुर निवासी भारत गुर्जर अपनी पत्नी को लेने महुड़िया आया था। इस दौरान ससुराल पक्ष ने उस पर चाकू और पत्थरों से हमला कर दिया।
.
घायल भारत स्वयं कोतवाली थाने पहुंचा। पुलिस ने उसे तत्काल अपने वाहन से लेजा कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों के अनुसार भारत की स्थिति अब खतरे से बाहर है। भारत ने पुलिस को बताया कि वह पत्नी को साथ ले जाने आया था। इसी दौरान ससुराल पक्ष ने विरोध करते हुए उस पर हमला कर दिया।
अस्पताल में घायल के बयान लेता पुलिसकर्मी।
इनके नाम दर्ज हुआ केस
जांच अधिकारी उपनिरीक्षक संजय गुनेरा ने बताया कि कोतवाली पुलिस ने नरेंद्र, विजय, गिरधारी और संध्या गुर्जर सहित अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।