भोपाल सांसद शर्मा ने संसदीय समिति को दिए सुझाव: कहा-सुअर पालकों को शहरी सीमा से बाहर जगह दें, लोन देने की स्कीम बनाएं – Bhopal News

भोपाल सांसद शर्मा ने संसदीय समिति को दिए सुझाव:  कहा-सुअर पालकों को शहरी सीमा से बाहर जगह दें, लोन देने की स्कीम बनाएं – Bhopal News



शहरी क्षेत्रों की कॉलोनियों के भीतर सुअरों से गंदगी फैलती है और लोग परेशान होते हैं। सुअर पालने वालों को नगर निगम सीमा के बाहर जगह दी जाए। ये बात भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने सोमवार को संसद भवन के एनेक्सी में आयोजित आवास एवं शहरी विकास मामलों की संसदीय

.

भोपाल सांसद शर्मा ने समिति के अध्यक्ष एम श्रीनिवासुलु रेड्डी को शहरों की स्वच्छता को लेकर कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। सांसद के सुझावों को संसदीय स्थाई कमेटी के अध्यक्ष ने स्वीकार कर लिया। सुअर पालकों को लोन देने की योजना बनाई जाए सांसद आलोक शर्मा ने कहा कि शहरों के अंदर रहवासी कॉलोनियों में सुअर घूमते रहते हैं और गंदगी फैलाते हैं। उन्होंने कहा कि कुछ समाज सुअर पालती हैं। इसलिए इन सुअर पालकों को नगर निगम सीमा के बाहर स्थान आवंटित कर ऋण की सुविधा देने की योजना बनाई जाना चाहिए, जिससे शहरों से ये गंदगी हटाई का सके।

सीवेज चेंबर के ढक्कनों से होते हैं एक्सीडेंट सांसद शर्मा ने कहा कि शहरों में जगह-जगह सीवर चैंबर खुले रहते हैं। इनमें या तो ढक्कन होते नहीं हैं या फिर टूट जाते हैं। इन खुले चेंबरों से कई बार राहगीर दुर्घटना का शिकार होते हैं। सांसद ने सुझाव दिया कि इनके स्थायित्व की ठोस योजना बनाई जाए।

खुले में शौच रोकने की योजना बने

सांसद शर्मा ने कहा कि आज हम स्वच्छता की बात कर रहे हैं, लेकिन खुले में शौच अभी भी जारी है। इसे रोके जाने की भी योजना बनाई जाना चाहिए। सांसद आलोक शर्मा ने कहा कि हम ठोस प्रयासों से ही स्वच्छता के उद्देश्यों की पूर्ति कर सकते हैं। कमेटी के चेयरमैन रेड्डी ने सांसद आलोक शर्मा के सुझावों पर सहमति व्यक्त करते हुए इन्हें स्वीकार कर लिया है।



Source link