शाहपुर थाना क्षेत्र में सोमवार रात हादसा हुआ है।
मऊगंज जिले में सोमवार रात एक शराब के नशे में धुत ऑटो चालक ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। शाहपुर थाना क्षेत्र में हुए इस हादसे में ऑटो चालक मिक्सर मशीन को टांग कर चला रहा था। टक्कर के बाद बाइक सवार सड़क किनारे गिर गए। हालांकि वे बाल-बाल बच गए।
.
हादसे के बाद भी ऑटो चालक नशे में लहराते हुए भाग निकला। स्थानीय लोगों ने माड़ौ गांव के पास उसे रोक लिया। क्षेत्र में ऑटो चालकों की मनमानी आम हो गई है। तीन सीटर ऑटो में 25-30 सवारियां बैठाई जा रही हैं।
बिना फिटनेस और बीमा वाले ऑटो वालों पर कार्रवाई की मांग
स्थानीय निवासी चंद्रमणि जायसवाल ने प्रशासन से मांग की है कि बिना फिटनेस और बीमा वाले ऑटो रिक्शों पर कार्रवाई की जाए। साथ ही ओवरलोडिंग पर रोक लगाई जाए। उनका कहना है कि जिम्मेदार विभाग की लापरवाही से स्थिति बिगड़ती जा रही है। इन कदमों से भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सकता है।
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
