शोएब अख्तर या शाहीन अफरीदी नहीं…T20I में इन पाकिस्तानियों ने ली हैट्रिक, लिस्ट देख चौंक जाएंगे आप

शोएब अख्तर या शाहीन अफरीदी नहीं…T20I में इन पाकिस्तानियों ने ली हैट्रिक, लिस्ट देख चौंक जाएंगे आप


Pakistan bowler took hat-trick in T20I: पाकिस्तान ने एशिया कप से पहले अफगानिस्तान-यूएई के साथ खेले गए ट्राई-सीरीज को जीत लिया. तीन देशों की इस टी20 प्रतियोगिता को जीतकर उसने एशिया के सबसे बड़े इवेंट से पहले विपक्षी टीमों को चेतावनी दे दी है. पाकिस्तान ने शारजाह में खेले गए फाइनल मैच में अफगान टीम को 75 रनों से हरा दिया. उसकी इस जीत में स्पिनर मोहम्मद नवाज ने अहम भूमिका निभाई. उन्होंने हैट्रिक लेकर कमाल कर दिया और अफगानिस्तान की कमर तोड़ दी.

फेल हो गई राशिद खान की टीम

मोहम्मद नवाज ने अपनी शानदार गेंदबाजी से इतिहास रच दिया. वह मेंस टी20 इंटरनेशनल मैचों में पाकिस्तान के लिए हैट्रिक लेने वाले पहले स्पिन गेंदबाज बन गए. पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 141/8 का स्कोर खड़ा किया. ऐसा लग रहा था कि अफगान टीम ट्राई सीरीज में एक बार फिर से पाकिस्तान को हरा देगी, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ. लक्ष्य का पीछा करने उतरी राशिद खान की टीम 66 रनों पर ही सिमट गई.

Add Zee News as a Preferred Source


नवाज ने ली हैट्रिक

पाकिस्तान को कम स्कोर के बाद जीत के लिए शुरुआती विकेटों की सख्त जरूरत थी. नवाज ने इस चुनौती को स्वीकार किया. उन्होंने अपनी कलात्मक और सटीक गेंदबाजी से अफगानिस्तान के बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया. नवाज ने इब्राहिम जादरान (स्टंप), दरवेश रसूली (एलबीडब्ल्यू) और अजमतुल्लाह ओमरजाई (कैच बिहाइंड) को लगातार गेंदों पर आउट करके अपनी हैट्रिक पूरी की. इसके बाद उन्होंने करीम जनत को भी आउट किया. इस स्पिन गेंदबाज ने अपने चार ओवरों में 19 रन देकर 5 विकेट लिए. यह टी20 इंटरनेशनल मैचों में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर भी है.

ये भी पढ़ें: Asia Cup 2025: सभी देशों के स्क्वॉड का ऐलान, फ्री में कहां देख पाएंगे मैच? शेड्यूल-टाइमिंग भी जान लें

इन पाकिस्तानियों ने टी20 इंटरनेशनल में ली हैट्रिक

अस्माविया इकबाल: पाकिस्तान के लिए टी20 इंटरनेशनल मैच में पहली हैट्रिक अस्माविया इकबाल ने ली थी. उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 2012 में यह उपलब्धि हासिल की थी. वह महिला टी20 इंटरनेशनल मैचों में ऐसा करने वाली भी पहली खिलाड़ी हैं.

सना मीर: 2015 में सना मीर ने शारजाह में श्रीलंका के खिलाफ हैट्रिक ली थी. उनके बाद महिला इंटरनेशनल टी20 मैचों में पाकिस्तान के लिए किसी भी क्रिकेटर ने हैट्रिक नहीं ली है.

फहीम अशरफ: 2017-18 में फहीम अशरफ ने श्रीलंका के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में पाकिस्तान के लिए हैट्रिक लेने का कारनामा कर दिखाया था. उन्होंने इसुरू उदाना, एम उदावट्टे और दसुन शनाका को आउट किया था.

मोहम्मद हसनैन: तेज गेंदबाज मोहम्मद हसनैन ने 2019-20 में श्रीलंका के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की थी. लाहौर में हसनैन ने भानुका राजपक्षे, दसुन शनाका और शेहान जयसूर्या को आउट किया था.

मोहम्मद नवाज: पाकिस्तान के लिए टी20 इंटरनेशनल मैचों में हैट्रिक लेने वाले पांचवें क्रिकेटर (मेंस और विमेंस) मोहम्मद नवाज हैं. उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की.



Source link