ट्रेन के पहिए से धुआं निकलने लगा।
जबलपुर से निजामुद्दीन जा रही श्रीधाम एक्सप्रेस में सोमवार की शाम उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब अचानक एक स्लीपर कोच के पहिए में आग की चिंगारी उठने लगी। शहपुरा रेलवे स्टेशन से आगे बढ़ते समय कुछ लोगों की नजर कोच पर पड़ी, जिसके बाद तुरंत ही स्टेशन
.
ट्रेन के पहिए में लगी आब को बुझाता कर्मचारी।
कुछ ही देर बाद शहपुरा रेलवे स्टेशन में मौजूद रेलवे कर्मचारी मौके पर पहुंचे और अग्निशमन की मदद से पहिए में लगी आग को बुझाया। माना जा रहा है कि अगर समय रहते आग को देखा नहीं जाता तो बड़ी घटना भी घट सकती थी। आग बुझाने के दौरान श्रीधाम एक्सप्रेस ट्रेन करीब 20 मिनट तक स्टेशन के पास खड़ी रही।
ट्रेन में आग लगने का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें आग बुझाते हुए रेलवे कर्मचारी और अन्य लोग दिखाई दे रहे हैं। आग स्लीपर के एस-1 कोच के पहिए में लगी थी। धुआं उठता देखकर चेन खींचकर गाड़ी को रोकना बताया गया है।
पश्चिम मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हर्षित श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रेन के एक कोच के पहिए के ब्रेक जाम हो गए थे, जिसके चलते आग की चिंगारी उठी थी। कर्मचारी मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया और ट्रेन आगे चली गई, सब कुछ ठीक है।