27 साल में पहली बार… 342 रन से मैच जीतकर भी शर्मसार इंग्लैंड, हार के बावजूद अफ्रीकी टीम में छाईं खुशियां

27 साल में पहली बार… 342 रन से मैच जीतकर भी शर्मसार इंग्लैंड, हार के बावजूद अफ्रीकी टीम में छाईं खुशियां


इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे और आखिरी वनडे मैच में साउथ अफ्रीका को अपनी सबसे हार झेलनी पड़ी. द रोज बाउल में खेले गए इस मुकाबले में इंग्लैंड ने 342 रन से जीत दर्ज की. यह इंग्लैंड की रनों के हिसाब से वनडे में सबसे बड़ी जीत है. इतना ही नहीं, यह वनडे इंटरनेशनल में रनों के हिसाब से सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड भी है. भले ही इंग्लैंड को यह ऐतिहासिक जीत मिली, लेकिन हैरी ब्रूक की कप्तानी वाली इंग्लिश टीम को इसके बाद भी शर्मसार होना पड़ा. दूसरी और साउथ अफ्रीका के खेमे में हार के बाद भी खिलाड़ियों के चेहरे पर खुशी दिखी.

जीतकर भी शर्मसार इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका ने मनाया जश्न

दरअसल, इंग्लैंड ने बेशक ये मुकाबले नाम किया, लेकिन सीरीज हारने से नहीं बच पाए. साउथ अफ्रीका ने पहले ही शुरुआती दो मैच जीतकर इस सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली थी. ऐसे में आखिरी मैच हारने से सीरीज के नतीजे पर कोई फर्क नहीं पड़ा और साउथ अफ्रीका ने 2-1 से कब्जा जमा लिया. एक तरफ इंग्लैंड को सीरीज हारने का गम था तो दूसरी ओर साउथ अफ्रीका का खेमा सीरीज जीतने से बेहद खुश नजर आया.

Add Zee News as a Preferred Source


ये भी पढ़ें: W,W,W,W,W… अफरीदी नहीं! इस PAK बॉलर से भारत को बड़ा खतरा, एशिया कप में बिछाएगा फिरकी का जाल

27 साल में पहली बार

बता दें कि 27 साल में यह पहला मौका है, जब साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड को उसके घर में वनडे सीरीज में मात दी है. केशव महाराज प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे. आखिरी मुकाबले की बात करें तो साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था, जो बिल्कुल उल्टा पड़ गया. इंग्लैंड ने 50 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 414 रन बनाए. जैकब बेथेल ने अपना पहला शतक लगाया और 82 गेंद पर 3 छक्के और 13 चौके लगाते हुए 110 रन की पारी खेली. वहीं, जो रूट ने 96 गेंदों पर 6 चौके लगाते हुए 100 रन की पारी खेली. इसके अलावा जोस बटलर ने 32 गेंद पर नाबाद 62 रन की पारी खेली. जेमी स्मिथ ने 48 गेंद पर 62 रन बनाए.

ये भी पढ़ें: एशिया कप जीतने वाली टीम इंडिया के लिए हॉकी इंडिया ने खोला खजाना, इतने लाख के इनाम का ऐलान

अफ्रीकी बल्लेबाजों का सरेंडर

415 रन के लक्ष्य का सामना करने उतरी साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड के गेंदबाजों के सामने पूरी तरह सरेंडर कर दिया. जोफ्रा आर्चर ने अपनी घातक गेंदबाजी से साउथ अफ्रीका के टॉप ऑर्डर को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया.
साउथ अफ्रीका 20.5 ओवर में महज 72 रन पर सिमट गई. रनों के लिहाज से वनडे क्रिकेट इतिहास की यह सबसे बड़ी हार है. कॉर्बिन बोश 20 रन बनाकर साउथ अफ्रीका के टॉप स्कोरर रहे. आर्चर ने 9 ओवर में 18 रन देकर 4 विकेट लिए. उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. आदिल रशीद ने 3 और ब्रायडन कार्स ने 2 विकेट लिए. टेंबा बवुमा ने बल्लेबाजी नहीं की.



Source link